{"_id":"61269cf38ebc3e7a137f1680","slug":"son-along-with-two-people-harvested-crop-from-father-s-field-case-registered-ambala-news-knl810942119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों के साथ मिलकर बेटे ने पिता के खेत से काट ली फसल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों के साथ मिलकर बेटे ने पिता के खेत से काट ली फसल, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अंबाला) नारायणगढ़। दो लोगों के साथ मिलकर बेटे ने अपने पिता के खेत में लगी फसल काट ली। पिता की शिकायत पर नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ धारा 379 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोप यह भी है कि एक आरोपी बिजाई के नाम पर ट्रैक्टर-ट्राली और एक लाख रुपये भी ले गया और वाहन और रुपये दोनों वापस नहीं किए। उल्टे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस को दी गई शिकायत में चंडीगढ़ निवासी ओमचंद बताया कि उनकी बधोली में लगभग 22 एकड़ भूमि थी। उन्होंने जमीन अपने बेटे कृष्ण गोपाल के नाम कर दी थी। इसके बाद बेटा कृष्ण उनसे व अपनी माता से लड़ाई-झगड़ा करने लगा। मजबूर होकर उन्होंने उसके खिलाफ सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत पारिवारिक हस्तांतरण का दावा सिविल कोर्ट नारायणगढ़ में डाल दिया।
अदालत ने हक में फैसला देते हुए इंतकाल उनके नाम कर दिया। जमीन का कब्जा उनके पास खरीद के समय से ही है। उसके बाद बेटे ने आदेश के खिलाफ अपील डीसी के समक्ष की, जोकि विचाराधीन है। कृष्ण ने नारायणगढ़ सिविल कोर्ट में भी एक केस दायर किया। बकौल ओम चंद उन्होंने भी उसके खिलाफ फसल न काटने और कब्जे में दखलंदाजी न करने का केस दायर कर दिया। बेटे वाले केस में कोर्ट ने स्टे पारित नहीं किया और उनके केस में स्टेट्स क्यू का आदेश पारित कर दिया। ओमचंद के अनुसार जब वह खेत पर गए तो पता चला कि उनके बेटे कृष्ण ने मदनलाल और जगदीश के साथ मिलकर फसल काट ली। कोरोना और उम्र ज्यादा होने के कारण वह थाने में चोरी की शिकायत नहीं दे पाए थे। अब पता चला कि आरोपियों ने ट्यूबवेल से स्टार्टर भी चुरा लिए हैं। कुछ समय पहले आरोपी जगदीप ने खेतों में बिजाई के नाम पर ट्रैक्टर-ट्राली और एक लाख रुपये लिए थे। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।