फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Some did not get salary for 5 months submitted memorandum

किसी को 5 तो कुछ को 10 माह से नहीं मिला वेतन, सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Some did not get salary for 5 months submitted memorandum
नारायणगढ़। बीएसएनल के ठेकेदारों के अधीन कार्यरत सैकड़ों मजदूर पिछले कई महीनों से अपना वेतन न मिलने के कारण रूष्ट हैं। शुक्रवार को अपना रोष प्रकट करते हुए इन सभी मजदूरों ने काम बंद कर  बीएसएनएल कार्यालय नारायणगढ़ के समक्ष  अपना रोष प्रकट किया। लाॅकडाउन  तथा नारायणगढ़ धारा 144 लगी होने के कारण इन लोगों ने नारेबाजी तो नहीं की परंतु बीएसएनएल नारायणगढ़ के एसडीओ नारायणगढ़, डीईटी नारायणगढ़, एसडीएम नारायणगढ़ के साथ-साथ बीएसएनएल के जीएम को भी एक मांग पत्र दिया। अपने मांग पत्र में इन लोगों का कहना है कि उन्हें एक ठेकेदार ने पिछले 5 माह तो दूसरे ने दस मास से वेतन नहीं दिया। उनके परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इन मजदूरों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्हें वेतन न मिलने से उन्हें वे उनके परिवार के सदस्यों को रोटी के भी लाले पड़ गये हैं। उन्हें अधिकारियों से मांग की कि हम मजदूरों की आर्थिक स्थिति जो कि बहुत नाजुक हो चुकी है को देखते हुये उन्हें उनकी पिछली तनख्वाह शीघ्र दिलाई जाये। इस अवसर पर रवि कुमार, जय कुमार, हिमांशु, परविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, रनदीप सिंह, प्रवीन कुमार, गुरजीत सिंह, रविंद्र कुमार, रिंकू, राजिन्द्र कुमार, सुखदेव, रामपाल, रणजीत, चरणजीत, कमल, हनी और प्रभु नाथ सहित कई मजदूर उपस्थित थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed