फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Soldier on seven-day remand for giving Indian Army intelligence to Pakistani agent

भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी एजेंट को देने के मामले में सैनिक काबू सात दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Soldier on seven-day remand for giving Indian Army intelligence to Pakistani agent
Soldier on seven-day remand for giving Indian Army intelligence to Pakistani agent - फोटो : Ambala
नारायणगढ़ (अंबाला)। भारतीय सेना की खुफिया सूचनाएं व जानकारियां पाकिस्तान के एजेंटों से साझा करने के आरोप में देर रात एक भारतीय जवान को अंबाला स्थित नारायणगढ़ के गांव कोड़वा खुर्द से गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने उसे सात दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

अंबाला का रहने वाला सिपाही रोहित कुमार भोपाल में सेना की 68 इंजीनियर रेजिमेंट में तैनात है। वह पिछले दिनों छुट्टियां लेकर अपने घर गांव कोड़वा खुर्द आया हुआ था। जहां उसे बुधवार देररात गिरफ्तार करने के बाद वीरवार को नारायणगढ़ अदालत में पेश गया। अदालत ने उसे 22 अक्तूबर के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शहजादपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित भारतीय सेना का जवान है और अभी उसकी पोस्टिंग भोपाल में है। आरोप है कि रोहित के संबंध पाकिस्तान की सेना की खुफिया एजेंसी के एजेंटों से जुड़े हैं। रोहित अपने देश से गद्दारी करके पाकिस्तान के एजेंट से मिलकर भारतीय सेना की खुफिया सूचनाएं मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से दे रहा था। इस काम के बदले में रोहित को पाकिस्तानी एजेंट पैसे देते थे। पुलिस के अनुसार यह भी आरोप है कि रोहित के पास दो मोबाइल नंबर है, जिन नंबरों पर पाकिस्तान के एजेंटों के फोन आते हैं। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3,4,5 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed