फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   So far 35% paddy has been lifted, purchase is still slow

Ambala News: अब तक 35 फीसद धान की उठान, खरीद अब भी सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
So far 35% paddy has been lifted, purchase is still slow
अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में लगे धान के ढेर। संवाद
अंबाला सिटी। मंडियों में आए दिन धान की आवक बढ़ती जा रही है लेकिन उठान और खरीद इसके मुकाबले बेहद कम है। जिला अंबाला की 14 मंडियों में अभी तक 3100694 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जबकि इसके मुकाबले खरीद सिर्फ 2400130 क्विंटल ही हो पाई है।
विज्ञापन

विभिन्न एजेंसियों ने अभी तक मंडियों से 841960 क्विंटल धान की उठान कर ली है। इधर उपायुक्त ने भी अधिकारियों को उठान के कार्य में तेजी लाने को कहा है। भुगतान की तरफ देखें तो उठान के आधार पर एजेंसियों ने किसानों को 140 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। जैसे-जैसे उठान होती रहती है वैसे- वैसे भुगतान का कार्य चलता है। केसरी मंडी में अभी तक उठान का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिले में अभी तक एजेंसियां 35 प्रतिशत धान का उठान कर चुकी है।
विज्ञापन

मंडियों में इतनी हुई खरीद
अंबाला छावनी से 2243580 क्विंटल, अंबाला शहर से 475590 क्विंटल, नन्यौला मंडी से 50930 क्विंटल, साहा मंडी से 288151 क्विंटल, मुलाना मंडी से 212990 क्विंटल, बराड़ा मंडी से 212300 क्विंटल धान खरीदा जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि तलहरहेड़ी मंडी से 81170 क्विंटल , केसरी मंडी से 46650 क्विंटल, उगाला मंडी से 270090 क्विंटल, सरदाहेड़ी मंडी से 32290 क्विंटल, भरेड़ीकलां से 71890 क्विंटल, नारायणगढ़ मंडी से 339510 क्विंटल, शहजादपुर मंडी से 148550 क्विंटल, कड़ासन मंडी से 112000 क्विंटल, बेरखेडी मंडी से 57520 क्विंटल धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed