{"_id":"5dbde47b8ebc3e014860594d","slug":"snake-bite-ambala-news-knl103917157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनौर साहिब में सांपों का तांडव - 16 दिन में छह लोगों को डसा, एक युवक की मौत अन्य बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनौर साहिब में सांपों का तांडव - 16 दिन में छह लोगों को डसा, एक युवक की मौत अन्य बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौर साहिब में सांपों ने कहर बरपाया है। करीब 16 दिन में सांपों ने 6 लोगों को डस दिया। इनमें से एक युवक की मौत हो चुकी है। लोगों में इसके चलते भय है। लोग सांपों के डसने की घटनाओं को गूगामाड़ी की सेवा में किसी प्रकार की चूक से जोड़कर देख रहे। इस बीच पड़ोसी गांव भानोखेड़ी के 36 वर्षीय विक्की की भी लालडू में बिस्तर पर सोते समय सांप के काटने से मौत हो चुकी है।
अब तक की घटनाएं
14 अक्टूबर को 19 साल के मनीष राणा को खेतों में काम करते समय सांप ने काटा था। उसे शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मनीष जिला परिषद सदस्य एवं बलाना मंडल के अध्यक्ष मंदीप राणा के चचेरे भाई थे। जेसीबी चालक सतनाम सिंह को बाइक पर आते समय बहबलपुर-बेगोमाजर रोड पर सड़क से गुजर रहे सांप ने काटा। तीसरी घटना शहर की कार एजेंसी में काम करने वाले इसी गांव के बंटी के साथ हुई जब वह खेतों में सैर कर रहा था। चौथे मामले में खेती-बाड़ी करने वाले लाडी को फसल कटाई के दौरान सांप ने काट खाया। शुक्रवार सुबह खेतों में बरसीन काटने गए 75 वर्षीय राम रतन शर्मा के साथ भी ऐसी ही घटना हुई। इसके अलावा एक अन्य बुजुर्ग को पैरों पर तेजी से एलर्टी बढ़ी। बाद में पता चला कि सांप के काटने से ऐसा होता है।