{"_id":"bbc5a0faa43b92c61dd4f6f2005846d7","slug":"sms-will-help-to-report-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस करो, मिनटों में पुलिस होगी आपके पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस करो, मिनटों में पुलिस होगी आपके पास
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग द्वारा मोबाइल सेफ्टी पंच एप भी तैयार कराया गया है, जिसके तहत किसी भी व्यक्ति को जब कोई दिक्कत आए तो वह मोबाईल पर एसएमएस करें और वह संदेश पुलिस कंट्रोल में जाएगा और कुछ की मिनटों में पुलिस उस व्यक्ति की सहायता के लिए वहां पंहुच जाएगी क्योंकि उनके संदेश से उस व्यक्ति की लोकेशन का भी पता चल जाएगा।
यह जानकारी अम्बाला-पंचकुला के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने वीरवार अम्बाला पुलिस लाईन में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर पुलिस लाइन अंबाला शहर में महिला थाने का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 अगस्त को ही मनसा देवी, पंचकूला में महिला थाने का उद्घाटन करेंगे। महिलाओं को इन थानों के खुलने से अपनी शिकायत दर्ज करवाने में किसी प्रकार की हिचकिचाहट व दिक्कत नही आएगी क्योंकि सरकार के निर्णय के दृष्टिगत ही जिला स्तर पर महिला थाने खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उदघाटन अवसर पर विशेष तौर पर महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा ताकि उन्हें भी जानकारी प्राप्त हो सके कि सरकार उनके लिए महिला थाने खोल रही है।
महिला थाने में होंगी 30 कर्मचारी
उन्होंने कहा कि इन महिला थानों में महिला एसीपी सहित लगभग 30 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इन महिला थानों में एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि उन्हें इस दिशा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
22 से 27 अगस्त तक महिला सुरक्षा सप्ताह मनाएंगे
ओपी सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए 22 से 27 अगस्त तक महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचान कर हर क्षेत्र में आगे आएं।
उन्होंने बताया कि इस महिला सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्कूलों, कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं का मनोबल बढ़े। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा की दिशा में भी शिविर आयोजित करने के अतिरिक्त रोड शो भी किए जाएंगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की दिशा में भी पुलिस विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दिव्या एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर संास्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर डीसीपी सुरेन्द्र पाल सिंह, एसीपी पंखुड़ी कुमार, एसीपी पूर्णिमा सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।