{"_id":"691b8248afd52079290a7cb4","slug":"smoke-emanated-from-a-short-circuit-in-the-school-minivan-ambala-news-c-36-1-amb1001-153254-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्कूल की मिनी वैन में शॉर्ट सर्किट से निकला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्कूल की मिनी वैन में शॉर्ट सर्किट से निकला धुआं
Tue, 18 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का स्थित एक निजी स्कूल की मिनी वैन में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट होने से धुआं निकलने लगा। इस दौरान चालक ने समझदारी दिखाते हुए वैन में बैठे दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और हादसा बच गया। जानकारी के अनुसार दोसड़का में स्कूल वैन अचानक रुकी, इसके बाद अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया, स्थिति बिगड़ती देख नजदीक की दुकान पर बैठे दुकानदार ने पानी की बाल्टी वैन के अंदर फेंककर धुआं रोकने में मदद की। समय पर हुई कार्रवाई के कारण किसी भी तरह की चोट या नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन