{"_id":"663033b11c84425a3f00c584","slug":"slow-offtake-broker-said-lack-of-space-in-the-market-ambala-news-c-36-1-ame1006-122376-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमा उठान : आढ़ती बोले- मंडी में जगह की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमा उठान : आढ़ती बोले- मंडी में जगह की कमी
विज्ञापन
शहर नई अनाज मंडी में ट्रक में गेहूं की बोरियां चढ़ाते हुए श्रमिक। संवाद
अंबाला सिटी। मंडियों में गेहूं के उठान में देरी को लेकर आढ़ती रोष में है। आढ़तियों का कहना है कि मंडियों में ट्रकों की संख्या बढ़ाने के बाद भी उठान बहुत धीमा हो रहा है। जबकि आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने उठान न होने का कारण मंडी में जगह की कमी और गोदामों में पहले से ही चावलों का स्टॉक होने की बात कही है।
साथ ही मांग की है कि प्रशासन को मंडी के अलावा कोई दूसरी जगह भी मुहैय्या करवानी चाहिए। इधर, मौसम में भी लगातार हो रहे बदलाव से उन्हें गेहूं के भीगने का डर सता रहा है। ऐसे में चिंतित कुछ एक आढ़तियों का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक एजेंसियों न उठान पूरा नहीं किया तो वह एजेंसियों को नोटिस देकर जवाब मांगेंगे।
उधर, बीते कुछ दिनों से मोटा माजरा गोदाम के धर्म काटें में भी तकनीकी खराबी थी और ऐसे में गोदाम के बाहर ट्रकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी। उसमें अब सुधारा किया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उठान में तेजी के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन भी लगाई जा रही है और ठेकेदारों को श्रमिक बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। सोमवार तक एजेंसियों ने 12 लाख 77 हजार 970 क्विंटल गेहूं का उठान किया है। जो कि आवक का कुल 56 प्रतिशत है। एजेंसियों का कहना है 10 दिनों में सभी मंडियों में उठान पूरा कर लिया जाएगा।
फोटो: 37
गोदामों में समय पर नहीं उतर रहा गेहूं
आढ़ती असीम अग्रवाल ने बताया की मंडियों से गेहूं लोड होकर जा तो रहा है लेकिन गोदामों में उतरने के लिए बहुत समय लग रहा है। ऐसे में उनके पास जो ट्रक है उसके चक्कर बहुत धीमे हो गए हैं। उठान के काम के लिए दूसरी गाड़ी मिल नहीं रही। एजेंसियों ने गेहूं के लिए तीन जगह गोदाम बनाए हैं] जिसमें उगाड़ा बाड़ा में चार लाख बोरियां, मोटा माजरा में चार लाख और खतौली में पांच लाख बोरियां रखने की जगह है। खतौली गोदाम को एजेंसियों ने पिछले सप्ताह ही शुरू किया है।
फोटो: 36
एजेंसियों को देंगे नोटिस
आढ़ती शेरपाल सिंह ने बताया कि एजेंसियां उठान में बहुत समय ले रही है। अगर एक सप्ताह में एजेंसियों ने उठान पूरा नहीं किया तो वह नोटिस देकर उनसे जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि उठान में देरी से किसानों को भुगतान भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। उनके पास फसल बेचकर जाने वाले किसान भुगतान के बारे में पूछ रहे हैं।
हैफेड एजेंसी कर रही देरी
आढ़ती गुलजार सिंह ने बताया कि डीएफसी तो समय पर गेहूं का उठान कर रही है, लेकिन हैफेड की ओर से उठान बहुत धीमा है। हैफेड के ट्रक भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे है। इधर, बारिश के डर से उन्हें तिरपाल के सहारे ही गेहूं का ढक रखा है।
अभी तक खरीद और उठान का ब्यौरा
कुल आवक -2308840 क्विंटल
कुल खरीद - 2269740 क्विंटल
कुल उठान - 1277970 क्विंटल
कुल भुगतान - 234 करोड़ रुपये
वर्जन
चावल की बोरियां गोदामों में ज्यों की त्यों है। इसलिए अब गोदामों की जगह की कमी है। सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और यहीं उठान में देरी का कारण बन रहा है। मंडी की जगह कम पड़ रही है इसको लेकर प्रशासन को ही कोई व्यवस्था करनी चाहिए। उठान के कारण भुगतान में भी देरी हो रही है।
धुनी चंद, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन अंबाला।
वर्जन
एजेंसियों की ओर से स्पेशल ट्रेन में बॉक्स बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए हैं। इससे उठान में तेजी आ सके। 10 मई तक उठान का काम पूरा कर लिया जाएगा।
जितेश गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अंबाला।