{"_id":"67e6f8f07e6c892cf80516cc","slug":"slow-development-of-corporations-project-ambala-news-c-36-1-amb1003-139884-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निगम के प्रोजेक्ट का धीमा हो रहा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निगम के प्रोजेक्ट का धीमा हो रहा विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। नगर निगम के अंतर्गत चल रहे शहर के विकास कार्यों की चाल धीमी है। इस वजह से लंबे समय से इन विकास कार्यों का कार्य चल रहा है, मगर अभी तक पूरा नहीं हो पाया। इसको लेकर अधिकारी बैठक में विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन फिर भी प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहे हैं। शहर के महावीर पार्क, बाल भवन और महावीर पार्क की बात करें तो यह प्रोजेक्ट अभी भी धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं।
दरअसल, पहले से यह प्रोजेक्ट लंबे समय से अटके रहे। इसके बाद इन कार्यों का विकास कार्य दोबारा शुरू हुआ तो वह भी अभी धीमा चल रहा है। नौरंगराय तालाब में फर्श पर पत्थर लग चुका है। गेट लगने के साथ ही स्टील की ग्रिल लग चुकी है, लेकिन अंदर काफी कार्य अधूरा पड़ा है। तालाब में गंदगी भी फैली है। बाहर की दीवारों की हालत भी खराब है।
इसी तरह बाल भवन की बिल्डिंग को एक तरफ से तैयार किया जा रहा है। यह कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। इस कार्य के पूरा होने की भी उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है। वहीं, महावीर पार्क में तालाब में जनवरी माह में बोटिंग शुरू होनी थी। अब मार्च माह भी निकलने को है। अभी तक बोटिंग शुरू नहीं हुई है। इसको लेकर वर्कऑर्डर भी दो महीने पहले जारी हो चुका है।
विज्ञापन
आयुक्त दे चुके हैं इन विकास कार्यों जल्द पूरा करने के निर्देश
नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने शहर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने महावीर पार्क, नौरंगराय तालाब, बाल भवन के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट के विकास कार्य को जल्द पूरा किया जाए।