फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Slogans for not taking action in case of theft

15 लाख की चोरी मामले में कार्रवाई न होने पर भड़के लोगों ने बराड़ा थाने में की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Slogans for not taking action in case of theft
15 लाख की चोरी के मामले में कार्यवाही न करने के आरोप लगाते हुए शिकायत कर्ता पक्ष ने बराड़ा चौंकी में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौंकी में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने पुलिस पर सही व्यवहार न करने के भी आरोप लगाए । बराड़ा चौकी इंचार्ज धर्मबीर ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई करने के लिए सात दिन का समय मांगा व आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष गौरव राणा ने बताया कि 12 मई को जब माता वैष्णो देवी यात्रा से परिवार सहित लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर से सोने के जेवर व नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ लेकिन बराड़ा पुलिस करीब डेढ़ सप्ताह बीत जाने के उपरांत भी चोरों को पकड़ने के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। जिसकी वजह से चोर आजाद घूम रहे हैं और उनके हौसले बुलंद है। जबकि उन्होंने जिन पर संदेह जताया उनसे पूछताछ तक नही की गई है। यहां तक कि जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज तक नही लेने पहुुंचे। उन्होंने कहा कि जब पुलिस से कार्रवाई के बारे पूछते हैं तो पुलिस दुर्व्यवहार करती है।
विज्ञापन

बराड़ा चौंकी प्रभारी धर्मबीर सैनी ने बताया कि मामले में हम कार्रवाई कर रहे है। मामला दर्ज कर लिया गया था। शिकायत कर्ता पक्ष को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed