फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six-year-old child bitten by a snake, admitted to hospital

Ambala News: छह साल के बच्चे को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old child bitten by a snake, admitted to hospital
सर्पदंश के बाद छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सहस्र। संवाद
अंबाला। गांव फैजलपुर में घर में छह साल के मासूम बच्चे को सांप ने डंस लिया। इस दाैरान समय रहते परिजनों को घटना की जानकारी मिल गई और वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए। इससे बच्चे की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव फैजलपुर निवासी राहुल ने बताया कि उसका छह वर्षीय का बेटा सहस्र शुक्रवार दोपहर को घर के अंदर सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां अचानक एक सांप आ गया और बच्चे की जांघ पर काट लिया। सांप के काटने से सहस्र जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां तुरंत दौड़कर वहां पहुंची। मां ने बच्चे से पूछा तो उसने सांप के काटने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने उसकी जांघ को कपडे़ से बांध दिया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकाें ने उसका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed