फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six traffic blocks on Delhi-Shamli-Saharanpur section

दिल्ली-शामली-सहारनपुर सेक्शन पर छह ट्रैफिक ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six traffic blocks on Delhi-Shamli-Saharanpur section
अंबाला। दिल्ली जंक्शन-शामली-सहारनपुर सेक्शन पर परिचालन कार्य हेतु छह ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इस कारण 23 अगस्त तक संबंधित रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कुछ आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी। आंशिक रूप से रदद् रहने वाली ट्रेनों में 19 से 23 अगस्त तक यात्रा प्रारंभ करने वाली 04401 दिल्ली जं-सहारनपुर स्पेशल अपनी यात्रा शामली पर समाप्त करेगी। परिणामस्वरूप 04402 सहारनपुर-दिल्ली जं स्पेशल 19 से 23 अगस्त तक अपनी यात्रा शामली से प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन

रेलगाड़ी संख्या 04401/04402 शामली और सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रदद् रहेंगी। वहीं, 18 से 21 अगस्त तक यात्रा प्रारंभ करने वाली 14306 हरिद्वार-दिल्ली जं एक्सप्रेस को बारास्ता टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-दिल्ली शाहदरा होकर चलाया जाएगा। इसी प्रकार, 18 से 21 अगस्त तक और 23 अगस्त को यात्रा प्रारंभ करने वाली 14305 दिल्ली जं-हरिद्वार एक्सप्रेस को दोपहर 12.20 बजे (2 घंटे विलंब से) चलाया जाएगा। इस रेलगाड़ी को मार्ग में 45 से 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed