फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SIT will investigate the murder in Sonipat, Ambala

सोनीपत में हुई हत्या की जांच करेगी एसआईटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the murder in Sonipat, Ambala
गृहमंत्री अनिल विज के निवास पर लगी फरियादियों की लाइन। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोनीपत में हुई हत्या के मामले में एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सोनीपत से आए फरियादी ने बताया कि उसके भाई की हत्या संपत्ति हड़पने के मकसद से हुई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं की गई है। मंत्री विज ने सोनीपत एसपी को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
वह शनिवार को अपने आवास पर प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। शनिवार को पंचकूला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर आयोजित कार्यक्रम के कारण गृह मंत्री विज का जनता दरबार स्थगित कर दिया गया था और इसकी सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई थी। इसके बावजूद भी शनिवार कई लोग मंत्री विज के निवास पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंच गए थे। मंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पंचकूला जाने से पहले अपने आवास पर आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष महेंद्रगढ़ निवासी फौजी ने बताया कि उसकी बेटी ने ससुराल पक्ष से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। इस पर गृहमंत्री ने एसपी महेंद्रगढ़ को फोन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी से कहा कि फौजी सीमा पर देश की हिफाजत में तैनात रहता है, ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर न्याय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल से आए फरियादी ने गृहमंत्री विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला करने वालों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस पर मंत्री विज ने एसपी कैथल से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। इसी तरह कैथल के ही आए फरियादी ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर हुई धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने अब तक उचित कार्रवाई नहीं की है। इस पर उन्होंने मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की। अंबाला निवासी महिला ने बताया कि अधोया में उसके परिवार पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिला बोल दिया था। मामले में पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने एसपी अंबाला से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की।

इन मामलों में दिए जांच के निर्देश
कुरुक्षेत्र से आए फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने रंजिश रखते हुए उसके साथ मारपीट की थी, जिस पर मंत्री विज ने एसपी कुरुक्षेत्र को मामले में जांच बदलने के निर्देश दिए। रेवाड़ी से आए फरियादी की शिकायत पर मारपीट मामले में जांच के निर्देश एसपी रेवाड़ी को दिए। हिसार में लड़की के अपहरण मामले की जांच करने के निर्देश वहां के एसपी को दिए। सिटी में प्लाट देने के नाम पर हुई धोखाधड़ी मामले में एसपी अंबाला को जांच के निर्देश दिए गए। हांसी निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन का अपहरण में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर एसपी हांसी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश गृहमंत्री विज ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed