फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SIT is busy checking the records of farmers associated with the Horticulture Department

Ambala News: बागवानी विभाग से जुड़े किसानों का रिकार्ड जांचने में जुटी एसआईटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
SIT is busy checking the records of farmers associated with the Horticulture Department
अंबाला सिटी। बागवानी विभाग में मिली गड़बड़ियों के मामले में सीएम फ्लाइंग द्वारा एक एसआईटी गठित की गई थी, जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में बागवानी विभाग से कब्जे में लिया गया सारा रिकार्ड खंगाला जा रहा है, जिसके आधार आगे की कार्रवाई होगी, इसमें वो किसान ही शामिल किए गए हैं जिनकी फाइलों पर संदेह जताया गया था। इसके साथ ही किसानों से भी सीएम फ्लाइंग की टीम बात करेगी। करीब सात माह पहले ही सीएम फ्लाइंग की टीम ने बागवानी विभाग पर दबिश दी थी, जिस दौरान सभी दस्तावेजों को टीम अपने साथ ले गई थी। बाद में मामला दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन






दो बार दी थी दबिश

सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांच करते हुए विभाग में दो बार दबिश दी थी, जिसमें पहली बार अगस्त माह 2024 में तो वहीं दूसरी बार जनवरी माह में दबिश थी। इस दौरान टीम ने बीते दो वर्ष का रिकॉर्ड लिया था। इसमें योजनाओं से जुड़ी अनुदान देने, बागवानी से संबंधित अनुदान और अन्य योजनाओं का रिकॉर्ड शामिल था, इसके बाद ही सीएम फ्लाइंग की शिकायत के आधार पर बागवानी विभाग के अधिकारियों और माली सहित करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्राथमिक जांच में पाया गया था कि अधिकारियों ने मिलकर बागबानी योजना के तहत गलत तरीके से किसानों को अनुदान राशि दी थी, जिसकी जांच अभी तक जारी है।
विज्ञापन






जिला बागवानी अधिकारी का हुआ ट्रांसफर

सीएम फ्लाइंग की दबिश के बाद से ही विभाग के पास कोई अधिकारी नहीं था, जिससे कई कार्य प्रभावित हो गए थे। बीते माह ही नए बागवानी अधिकारी ने अपना चार्ज संभाला है। वहीं बीते वर्ष के बागवानी अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह को पहले लाडवा स्थानांतरित किया गया, इसके बाद उन्हें यमुनानगर भेज दिया गया है। मगर इस मामले के जुड़ाव की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






- सीएम फ्लाइंग टीम की ओर से इस मामले में एसआईटी गठित हो चुकी है। हमारी ओर से सारा रिकार्ड भी एसआईटी सौंपा गया है। रिकाॅर्ड जांचने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सीएम फ्लाइंग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed