{"_id":"67589e742d6d70959909ee74","slug":"sit-formed-on-firing-at-janta-sweets-ambala-news-c-36-1-sknl1017-134182-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जनता स्वीट्स पर फायरिंग पर एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जनता स्वीट्स पर फायरिंग पर एसआईटी गठित
विज्ञापन
अंबाला। जनता स्वीट्स पर एक दिसंबर की रात को बाइक सवार युवक द्वारा पिस्टल से चलाई गोलियों के मामले में एसआईटी का गठन हो गया है। अंबाला कैंट डीएसपी रजत गुलिया की अगुवाई में यह टीम काम करेगी। साइबर सैल, सीआईए-1 और दो और अंबाला कैंट थाना प्रभारी शामिल है।
10 दिन बाद भी पुलिस दोनों हाथ से गोलियां बरसाने वाले बाइक सवार बदमाश और उसके साथी का पता नहीं चला पाई है। कार्रवाई महज जांच तक ही चल रही है। दरअसल, 1 दिसंबर की रात को स्पलेंडर बाइक पर आए दो बदमाशों ने दुकान के ठीक सामने इंदिरा चौक पर खड़े होकर दुकान की तरफ अंधाधुंध फायर किए थे। वारदात स्थल से पांच गोलियों के खोल बरामद हुए थे। यह गोली दुकान पर लगे टफ ग्लास सहित बोर्ड पर लगी थी। गनीमत यह थी कि किसी ग्राहक या दुकानदार को गोली नहीं लगी थी।
अब तक नहीं मांगी गई रंगदारी
पुलिस की ओर से अभी तक इसे बदमाशों के रंगदारी मांगने की साजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन 10 दिन बाद अभी तक दुकानदार पर इस तरह का कोई फोन या मैसेज नहीं आया। इस एंगल से भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। वहीं, पुलिस की तरफ से दुकान और दुकानदार के घर पर भी पुलिस का पहरा लगा रखा है।
विज्ञापन
वर्जन
गोलीकांड मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। प्राथमिक दृष्टि में बदमाशों के हाथ में पिस्टल ही दिख रही है। गोली के पांच खोल भी मिले थे।
रजत गुलिया, डीएसपी, अंबाला कैंट।