फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sister missing from in-laws house, complaint lodged

Ambala News: ससुराल से बहन गायब, दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sister missing from in-laws house, complaint lodged
अंबाला। सुसराल से बहन गायब हो गई। भाई ने सूचना मिलने के बाद पहले बहन के ससुराल जाकर जानकारी जुटाई लेकिन जब कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली तो अनहोनी का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

घसीटपुर गांव निवासी कमलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग नौ वर्ष पहले शहजादपुर के नजदीक बुढ़ा खेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी से उसके पास दो बच्चे हैं। उसकी बहन पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी और चुप-चुप रहने लगी थी। तीन जनवरी को ससुराल पक्ष ने सूचना दी कि उसकी बहन घर से चली गई है और लापता है। सूचना के बाद जब वो बहन के ससुराल पहुंचा तो उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उसकी बहन शाम तक घर नहीं लौटती तो वह पुलिस को इसकी सूचना देंगे। लेकिन पांच दिन बाद जब वो फिर से अपनी बहन के ससुराल गया और ससुराल वालों से पूछताछ की तो उसे यह जानकार काफी हैरानी हुई कि ससुराल पक्ष ने अभी तक पुलिस में शिकायत ही नहीं दी। इसके बाद वो खुद थाने पहुंचा और बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed