{"_id":"6ac3f59bc66f207a9105d829","slug":"sirsa-became-champion-in-gymnastics-host-ambala-second-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170741-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिम्नास्टिक में सिरसा बना चैंपियन, मेजबान अंबाला द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिम्नास्टिक में सिरसा बना चैंपियन, मेजबान अंबाला द्वितीय
विज्ञापन
हिसार के जशन बने ऑल राउंड बेस्ट, गुरुग्राम 155.65 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्कूल स्टेट गेम्स के तहत सोमवार को छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के जिम्नास्टिक हाॅल में अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिरसा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 59वीं हरियाणा राज्य स्कूली जिम्नास्टिक प्रतियोगिता शिक्षा विभाग की और से करवाई जा रही है।
टीम चैंपियनशिप में सिरसा 306.55 अंकों के साथ प्रथम, मेजबान अंबाला 259.40 अंकों के साथ द्वितीय और गुरुग्राम 155.65 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं ऑल राउंड बेस्ट खिलाड़ी की स्पर्धा में हिसार के जशन ने 64.45 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सिरसा के कुणाल 63.90 अंक लेकर दूसरे और भिवानी के ललित 63.10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी, खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला टू सैलजा रानी, डिप्टी डीइओ मोनिका, रजिंदर सिंह जिंदु ईएसएचएम मियां माजरा, यादविंद्र सिहं, अमरनदीप सिंह मान, जयकुमार, राहुल, प्रदीप, नितिन सभरवाल एईईओ अंबाला, अमरेंद्र सिंह एईओ अंबाला, गुरदेव सिहं, जगतार सिंह, हरविंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम-
फ्लोर एक्सरसाइज में भिवानी के ललित प्रथम (12.20), अंबाला के आशीष द्वितीय (12.00) तथा हिसार के जशन व सिरसा के प्रिंस संयुक्त रूप से तृतीय (11.80) रहे।
वॉल्टिंग टेबल में अंबाला के आशीष ने 12.20 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया, हिसार के जशन (12.15) द्वितीय और अंबाला के गौरव (12.10) तृतीय रहे
पोमेल हॉर्स में हिसार के मयंक (10.00) प्रथम, सिरसा के अक्षय (9.90) द्वितीय और हिसार के जशन (9.90) द्वितीय स्थान पर रहे।
स्टिल रिंग्स में सिरसा के कुणाल (10.10) प्रथम, अंबाला के आशीष (10.00) द्वितीय और सिरसा के अक्षय (9.90) तृतीय रहे।
पैरलेल बार्स में सिरसा के कुणाल (11.55) प्रथम, भिवानी के ललित (11.25) द्वितीय तथा सिरसा के प्रिंस (10.90) तृतीय स्थान पर रहे।
हॉरिजॉन्टल बार्स में सिरसा के प्रिंस (10.85) प्रथम, भिवानी के ललित (10.25) द्वितीय और हिसार के जशन (10.15) तीसरे स्थान पर रहे।