फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Shatchandi Mahayagya will begin from November 21.

Ambala News: 21 नवंबर से आरंभ होगा श्री शतचंडी महायज्ञ

Tue, 18 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 18 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shri Shatchandi Mahayagya will begin from November 21.
अंबाला छावनी के सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में तैयार किया गया सात तल्ला का यज्ञ मं - फोटो : लहरपुर इलाके में चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर।
अंबाला। छावनी में पहली बार श्री सत्य चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ 21 नवंबर को होगा और कार्यक्रम 29 नवंबर तक चलेगा। बद्रीनाथ श्री धाम वृंदावन से पधारे कमलनयन महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से विशेष रूप से पहुंचे विद्वान पंडित यज्ञ की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

कमलनयन महाराज ने बताया, कलश यात्रा 21 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे सनातन धर्म मंदिर आरंभ होकर सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में निर्मित यज्ञशाला पर समाप्त होगी। उसी दिन दोपहर एक बजे अरणि मंथन के द्वारा अग्नि भगवान का प्रकटोत्सव होगा। सांय तीन बजे से छह बजे तक देवी भागवत पुराण की कथा होगी। दुर्गा सप्तशती का पाठ नित्य प्रातः सात बजे से 8:30 तक 22 नवंबर से शुरू होगा। यज्ञ में हवन का कार्य प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। यज्ञ में भगवती का जन्म 25 नवंबर दोपहर तीन से छह बजे के बीच होगा। पूर्णाहुति एवं भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम 29 नवंबर को होगा। सात तल्ला का यज्ञ मंडप आकर्षण का केंद्र है, जो कि बिहार के कलाकारों ने बनाया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशाल गुप्ता (राम बाजार वाले), रमेश बंसल, अनिल पुरोहित, श्यामलाल जिंदल, पूनम चोपड़ा, अरुण गोयल, बुद्धिवल्लभ त्रिपाठी, राहुल जिंदल, सत्यकेतु संजय ने नगरवासियों से अनुरोध किया है।

अंबाला छावनी के सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में तैयार किया गया सात तल्ला का यज्ञ मं

अंबाला छावनी के सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में तैयार किया गया सात तल्ला का यज्ञ मं- फोटो : लहरपुर इलाके में चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed