फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Shakti Express will continue to operate on the old and scheduled route.

Ambala News: श्रीशक्ति एक्सप्रेस का संचालन पुराने और निर्धारित रूट पर जारी रहेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shri Shakti Express will continue to operate on the old and scheduled route.
अंबाला। दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने राहत दी है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या-22462 श्रीशक्ति एक्सप्रेस आगामी 6 जून को अपने पुराने और निर्धारित रूट से ही संचालित होगी। रेलवे ने इस ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाने की योजना निरस्त कर दी है। इसके बाद अब यह ट्रेन बदले मार्ग के बजाय पानीपत होकर ही चलेगी।
विज्ञापन



बॉक्स

यात्रियों की सहूलियत के लिए बदला फैसला

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 6 जून को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22462 अपने वास्तविक रूट अंबाला कैंट-पानीपत-नई दिल्ली के रास्ते ही चलाई जाएगी। दरअसल, दिल्ली-अंबाला सेक्शन के शाहाबाद मारकंडा और स्टेशनों पर लूप लाइनों के विस्तार और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल को चालू करने के लिए पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस काम की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी हो रही थी। इससे निपटने के लिए इस ट्रेन को सहारनपुर-मेरठ होकर चलाने का प्रस्ताव था। जिसे अब वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन



बॉक्स

शताब्दी और वंदे भारत बदले मार्ग से चलेंगी

भले ही कटरा-नई दिल्ली श्रीशक्ति एक्सप्रेस को राहत मिल गई हो, लेकिन अन्य 6 प्रमुख ट्रेनें 6 जून तक बदले हुए मार्ग से ही चलेंगी। नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत (22447/448), नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत (22439/440) और अमृतसर शताब्दी (12013/014) अपने नियमित रूट के बजाय वाया गाजियाबाद, मेरठ सिटी और सहारनपुर होकर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

यात्रियों को मिलेगी जानकारी

रेलवे ने सफर करने वाले यात्रियों की मदद के लिए स्टेशनों के नोटिस बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के जरिए सूचना देना शुरू किया है। रेलवे ने अपील की है कि 4 से 6 जून के बीच घर से निकलने से पहले यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस एप पर ट्रेन की लाइव लोकेशन जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed