फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Guru Gobind Singh and his family inspire us: Chief Minister

श्री गुरु गोबिंद सिंह और परिजन देते हैं प्रेरणा : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Shri Guru Gobind Singh and his family inspire us: Chief Minister
अंबाला सिटी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में पहुंचे। उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक असीम गोयल और भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा को सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा लखनौर साहिब जोकि गुरु गोबिंद सिंह का ननिहाल है और यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनकी माता की यादों को संजोकर रखा है।
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिजनों का इतिहास और पराक्रम हम सभी को प्रेरणा दे रहा है। देश, धर्म और कौम के लिए बलिदान देना कितना जरूरी है, यह हमें अपने गुरुओं के इतिहास से पता चलता है। मुख्यमंत्री ने माइक से शबद गाया। इसमें... पीता वारया ते लाल चारो वारे..ओ हिंद तेरी शान बदले, जन्म गुरां दा पटना साहिब दा, जन्म गुरां दा पटना साहिब दा, आनंदपुर डेरा लाया...ओ हिंद तेरी शान बदले, पिता जिन्हांदे तेग बहादुर, पिता जिन्हांदे तेग बहादुर, मां गुजरी दा जाया, मां गुजरी दा जाया...पंक्तियां भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु महाराज की निशानियों के किए दर्शन
लखनौर साहिब गुरुद्वारा में माता गुजर कौर जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की यादों को भी संजोकर रखा है। मुख्यमंत्री ने यहां रखी निशानियों को देखा। गुरुद्वारा साहिब में माता गुजर कौर का पलंग साहिब, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पलंग साहिब भी रखा है। यह पलंग ऐसा है, जो फोल्ड हो जाता है, गुरु गोबिंद सिंह जी के दो तीर, एक कटार, एक जमदाड़, एक ढाल और माता गुजरी की दो परांत और हुक्मनामा भी यहां संजोकर रखा है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयान पर 22 जनवरी के संबंध में पूछे एक सवाल पर कहा कि सभी दिवस भाजपा के हैं, भाजपा का युग है, भाजपा का साल है और जनता भाजपा के साथ है। मुख्यमंत्री ने शहर के रुके प्रोजेक्ट के सवाल पर जवाब नहीं दिया।

गुरु की कृपा से मिला सेवा का मौका : असीम
विधायक असीम गोयल ने कहा कि आदर्श गांव योजना के तहत जब उन्होंने यह गांव गोद लिया था तो उन्हें खुशी हुई थी कि उन्हें गुरु की कृपा से सेवा करने का मौका मिला है। यह बात सामने आई कि इस गांव की वोट कम है, लेकिन यहां की पवित्र धरती और गुरु का आशीर्वाद उन्हें मिला है, जिसकी तुलना वोटों से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिजनों द्वारा जो बलिदान दिया है, वह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी में करनाल डिपो की बस

अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी में करनाल डिपो की बस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed