Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sewer water flowing in the streets, situation like a dumping zone near the welcome gate

Ambala News: गलियों में बह रहा सीवर का पानी, स्वागत द्वार के पास डंपिंग जोन जैसा हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sewer water flowing in the streets, situation like a dumping zone near the welcome gate
साहा गांव में गली में गंदगी। संवाद
फोटाे- 30 व 31
विज्ञापन







- पंचायत बोली, पर्याप्त संसाधन नहीं होने से बढ़ी समस्या, कई बार बीडीपीओ से कर चुके मांग



माई सिटी रिपोर्टर

साहा। गांव के भीतर तो सफाई दिखती है मगर बाहर निकलने पर गांव की पहचान गंदगी के कारण प्रभावित हो जाती है। एनएच 344 से जैसे ही साहा गांव में दाखिल होते हैं तो स्वागत द्वार के दोनों तरफ अवैध डंपिंग जोन बना दिखाई देता है। गांव ही नहीं बल्कि आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कचरा भी यहीं पर डाला जा रहा है। इस कारण से ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। गांव में सभी सुविधाएं होने के बावजूद गंदगी गांव की छवि को धूमिल कर रही है। इसके साथ ही पर्याप्त सफाई न होने के कारण नालियां भी ओवरफ्लो हो रही हैं। इनका गंदा पानी गलियों में लोगों को परेशान कर रहा है। यहां तक कि लोगों को निकलते समय भी मुंह ढकना पड़ता है।

--------------

पर्याप्त नहीं हैं सफाई कर्मचारी

गांव में सफाई औसत ही है। साहा की पंचायत से जुड़े पदाधिकारियों की मानें तो सफाई कार्य कराने को पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। गांव में 10 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, मगर उन्हें पंचायत विभाग से सिर्फ पांच ही सफाई कर्मचारी मिले हैं। उसमें से भी एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई है तो चार कर्मचारी ही कार्यरत हैं। पंचायत ने एक कर्मचारी दिहाड़ी पर लगाया है, जो दोपहर 12 बजे तक सफाई पर रहता है। कई बार कर्मचारी अवकाश पर भी चले जाते हैं ऐसे में कर्मचारियों की संख्या काफी कम रह जाती है। इसके अलावा पंचायत के पास दो गाड़ियां कचरा उठान के कार्य में लगाई गई हैं तो एक गाड़ी नालियों से गाद उठाती है। इन गाड़ियों के चलाने वाला जो कर्मचारी थी उसकी मृत्यु हो गए ऐसे में वह भी पर्याप्त संख्या में काम नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


-------------

शौचालय के लिए परेशान



साहा गांव के चौक पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। यहां पर कई महिलाएं भी सुबह शाम अंबाला व अन्य क्षेत्रों में काम के लिए आती जाती हैं। शौचालय न होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हाल ही में चौक पर पुलिस बूथ के पीछे पुलिस कर्मियों के लिए शौचालय बनवाया है, जहां आपात स्थिति में लोगों को भेजा जाता है। पंचायत के सामने यहां दिक्कत है कि चौक पर शौचालय के लिए कोई पर्याप्त जगह मिल नहीं रही है। अगर जगह मिल भी रही है तो चौक पर व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं तो कोई अपनी दुकान के सामने शौचालय नहीं बनवाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

फोटो- 34

शौचालय के लिए हमारे पास पर्याप्त फंड है मगर जगह न मिल पाने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। रही बात सफाई की तो सफाई कर्मचारी क्षमता से कम हैं, हमने बीडीपीओ से कर्मचारी बढ़ाने की मांग की हुई है। गांव की सफाई को और बेहतर करेंगे। -योगेश, सरपंच, साहा
---



फोटो- 35

गांव के भीतर तो सफाई ठीक दिखती है मगर गांव के गेट पर कचरा पड़ा रहता है। हालांकि, लोग भी कई बार यहां कचरा डालने की आदत नहीं छोड़ रहे हैं।
- संदीप चौधरी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed