फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven new corona infected found

कोरोना के सात नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seven new corona infected found
अंबाला सिटी। कोरोना के शुक्रवार को सात नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार 929 हो गई। राहत की बात यह है कि आठ मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार 320 हो गई है। अब जिले में सक्रिय मामले 67 रह गए हैं।
विज्ञापन

गत दो दिनों के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों को देखते हुए अंबाला वासियों ने राहत महसूस की है। वहीं, विभाग की ओर से सैंपलिंग कार्य भी तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को विभाग ने कुल 979 सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। दूसरी ओर, विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। एक दिन में विभाग ने 1 हजार 362 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की डोज लगाई है। अभी तक कुल 21 लाख 52 हजार 905 लोगों को डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 10 लाख 62 हजार 305 को पहली तो 10 लाख 34 हजार 736 दूसरी डोज शामिल हैं। सीएमओ कुलदीप सिंह के अनुसार, उनका यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed