फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven new coron infection cases found in ambala

अंबाला: एक ही स्कूल के चार छात्रों समेत सात मिले कोरोना संक्रमित, सहपाठियों व स्कूल स्टाफ के लिए सैंपल

Wed, 22 Dec 2021 11:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 11:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के सहयोगियों और स्कूल के स्टाफ सैंपल लिए हैं। कोरोना संक्रमित मिले दो बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Seven new coron infection cases found in ambala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना का खतरा फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले में राजकीय स्कूल सरसेहड़ी में अध्ययनरत चार छात्रों समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमित मिले तीन बुजुर्गो में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में एक दिन में सात लोग पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


एक दिन में सात पॉजेटिव मिलने के बाद विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड़ में आ गया है। विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले छात्रों के सहपाठियों सहित स्टाफ के भी सैंपल लिए हैं। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमितों मिले लोगों में तीन मरीज बुुजुर्ग हैं, इसमें दो को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। संक्रमित मिले छात्रों की स्थित भी ठीक है। वह अपने घरों पर हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को संक्रमित मिले लोगों में से किसी का भी विदेश से कोई संबंध नहीं है। इस कारण अभी ओमिक्रॉन का खतरा टला हुआ है।  कोरोना के एक साथ आए इतने मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से मास्क को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है। विभाग की ओर से स्कूलों में मास्क व सैनिटाइजर को लेकर सख्ती बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल सैंपल में से जांच के लिए भेजे जाते हैं 25 प्रतिशत सैंपल  

ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल पॉजिटिव आए सैंपलों में से 25 प्रतिशत सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाता है। ताकि अंबाला में ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा न बड़े। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन 2 हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपील की जा रही है कि अगर किसी में भी कोरोना का हलका सा भी लक्षण आता है तो वह तुरंत कोरोना की जांच करवाए, ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।

30163 हुई संक्रमितों की संख्या 

  कोरोना के सात नए मामले आने के बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 30163 हो गई है। इसमें से 29 हजार646 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि 509 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को मिले नए संक्रमितों में 4 मुलाना से, 2 अंबाला कैंट से, 1 अंबाला शहर से शामिल है।

इस समय जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो उनकी ओर से अभी तक 723 809 सैंपल लिए गए हैं। इसमें बुधवार को लिए गए 1989 कोरोना के सैंपल भी शामिल हैं। जिनकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग अभी तक 642537 आरटीपीसीआर के माध्यम से लिए गए हैं जबकि 81 272 सैंपल एंटिजन किट के माध्यम से ले चुका है।

यह है टीकाकरण की स्थिति 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 1734 277 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है। इसमें बुधवार को लगाई गई 6983 डोज भी शामिल है। इसमें 905810 लोगों को पहली तो 828467 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।

बुधवार को सात नए मामले सामने आए हैं। इसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। हमने सैंपलिंग को और अधिक तेज कर दिया है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए हमारी ओर से पूरी तैयारी है। -कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed