फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   seven hotels running illegally sealed

अवैध रूप से चल रहे सात होटल सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
seven hotels running illegally sealed
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज के गृह क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे होटलों पर जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। बस स्टैंड के निकट लालकुर्ती में सात होटलों को नगर परिषद टीम ने खाली करवाकर सील कर दिया। नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए होटलों पर कार्रवाई के लिए यशवंत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। वहीं, नगर परिषद सचिव राजेश कुमार की अगुवाई में होटलों पर सील लगाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि लालकुर्ती की गली-गली में होटल बने हुए हैं। करीब 20 होटलों में से 14 को नगर परिषद की टीम ने नोटिस जारी किए थे। नगर परिषद सचिव राजेश का दावा है कि वह तीन नोटिस भेजकर संचालकों को होटल चलाने के दस्तावेज पूरे करने के लिए बोल चुके हैं। संचालकों की अनदेखी के कारण यह कार्रवाई अमल में लाई गई। दूसरी ओर, होटल संचालकों का कहना था कि उनकी तरफ से दिए गए नोटिस में सीलिंग का जिक्र नहीं था। कुछ ने कोर्ट से स्टे मिलने के दस्तावेज दिखाते हुए परिषद की कार्रवाई को गलत बताया। हालांकि, बहस के बावजूद नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। होटल संचालक न तो फायर एनओसी, बिल्डिंग प्लान प्रमाणपत्र, सराय एक्ट के तहत प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

इन होटलों पर हुई सीलिंग
होटल स्टार 99, वेलकम लाज, हाईवे इन, व्यू, सन्नी, वेलकम, सुपरफाइन कॉम्प्लेक्स
दो घंटे पहले सूचना देने के बाद की कार्रवाई
नगर परिषद सचिव राजेश का कहना है कि कार्रवाई से दो घंटे पहले होटल संचालकों को सीलिंग से पहले अपने होटल खाली करने की चेतावनी दे दी गई थी। सोमवार को दोपहर को जैसे ही नगर परिषद की टीम भारी पुलिस के साथ लालकुर्ती पहुंची तो हड़कंप मच गया। उधर, नगर परिषद की टीम ने होटलों के कमरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकलवाकर सारा सामान भी बाहर किया। बाद में वीडियोग्राफी के बीच होटलों पर सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज दिखाने पर भी कार्रवाई
नगर परिषद की कार्रवाई का कई होटल संचालकों ने विरोध किया। इसके बावजूद परिषद ने सीलिंग की कार्रवाई की। कुछ होटल ने दस्तावेज की प्रतियां नगर परिषद के अधिकारियों को दिखाई, लेकिन उसने सीलिंग संबंधित कोई आदेश नहीं थे। सचिव ने कार्रवाई को जायज बताते हुए कहा कि होटल संचालकों के पास जो दस्तावेज हैं वो कार्यालय लेकर पहुंचे। पूरी जांच पड़ताल के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान थाना पड़ाव प्रभारी सूरज चावला की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

13 होटल मालिकों पर दर्ज हुआ था मामला
अंबाला में अवैध रूप से चल रहे होटलों पर पुलिस ने करीब आठ माह पहले बड़ी कार्रवाई की थी। करीब 13 मालिकों पर पड़ाव थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से की ज्वाइंट छापामारी की गई थी। पुलिस जांच में पाया गया था कि बिना सीएलयू प्रमाणपत्र, बिल्डिंग प्रमाणपत्र, सराय एक्ट के अंतर्गत प्रमाणपत्र, बिना पंजीकरण के होटल चल रहे हैं। यहां तक कि ठहरने वाले व्यक्तियों का लेखा-जोखा हर समय वेबसाइट पर लोड न करने, जीएसटी नंबर तक नहीं दिखाए गए थे। कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने के साथ-साथ किसी होटल में अग्निशमन यंत्र तक नहीं लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed