{"_id":"c63c8c82bb5ce3b6022e29be9b77e390","slug":"senetary-officer-suspends","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी पर ‘साहब’ खफा, सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी पर ‘साहब’ खफा, सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड
अंबाला
Updated Fri, 13 Dec 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला शहर में जहां-तहां पसरी गंदगी और चेतावनी देने के बावजूद भी हालातों में सुधार न करने पर म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त पर गाज गिर गई है।
एमसीए कमिश्नर एवं डीसी अंबाला केएम पांडुरंग ने उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। डीसी शहर में सफाई के हालातों और लगातार इसी बात को लेकर आ रही जनता व जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को लेकर बहुत ज्यादा खफा है।
एमसीए सूत्राें के अनुसार शहर में जबरदस्त गंदगी की वजह से आए दिन शिकायतें बढ़ती जा रही है। पार्षद हो या लोग गंदगी की ढेरों शिकायतें लेकर एमसीए कार्यालयों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
उधर, सेनेटरी विभाग भी लोगों की इन शिकायतों पर ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा था, इतना ही नहीं, बहुत से लोगों को तो सेनेटरी महकमे के कर्मचारी ही टरका देते थे।
हारकर लोग परेशान होकर डीसी अंबाला तक को शिकायत पत्र भेजकर गंदगी को लेकर अपना रोना रोते थे। इससे दुखी आकर डीसी ने सख्ती दिखाते हुए सेनेटरी विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
सेनेटरी इंस्पेक्टर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था लेकिन उसके जवाब से डीसी अंबाला संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद डीसी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
डीसी ने सुनी थी पार्षदों की खरी-खरी
पिछले दिनों 1 दिसंबर को एमसीए की दूसरी बैठक में भी गंदगी की बड़ मुद्दा बना रहा। सिटी के 11 वार्डों व कैंट के 9 वार्डों के पार्षदों, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर ने भी इस मुद्दे पर एमसीए कमिश्नर व डीसी अंबाला केएम पांडुरंग को खरी-खरी सुनाई थी।
डीसी अंबाला ने भी इस हंगामेदार स्थिति का सामना करते हुए बैठक में ही एमसीए के कैंट व सिटी कार्यालयों के सेनेटरी इंस्पेक्टरों को सदन में ही खड़ा कर पार्षदों का जवाब देने के लिए कहा था।
तब पार्षदों ने डीसी को छोड़ सेनेटरी इंस्पेक्टरों को घेर लिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उस वक्त सेनेटरी इंस्पेक्टरों के जवाबों से डीसी खुद नाखुश और असंतुष्ट थे, जिसकी गाज सेनेटरी इंस्पेक्टर पर वीरवार को गिर गई।
विकास कार्य लटके, एक्सईएन से जवाब तलबी
सिटी में विकास की रफ्तार भी अपेक्षाकृत धीमी है। सड़कें खुदी पड़ीं हैं, लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। डीसी अंबाला कई बार एक्सईएन सिटी को काम की रफ्तार तेज कर काम निपटाने के लिए कह चुके हैं।
लेकिन हालात जस के तस है और लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। इसी बात से नाराज डीसी ने एक्सईएन को नोटिस जारी कर इस ढुलमुल कार्यप्रणाली पर जवाब तलब कर लिया है। एक्सईएन को अब स्पष्टीकरण देना है कि आखिरकार काम में देरी क्यों हो रही है।
बढ़ रहे अवैध कब्जे, बीआई को नोटिस
अंबाल शहर में पक्के अवैध कब्जे भी बढ़ रहे हैं। इसी लेकर भी डीसी अंबाला काफी नाराज है। सूत्रों के अनुसार डीसी को इस तरह की कई शिकायतें पहुंची है, जिसे लेकर डीसी काफी चिंतित है।
इसी के चलते डीसी ने एमसीए के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी नोटिस जारी कर उन्हे इस बारे में जवाब मांगा है। एक्सईएन और बीआई का स्पष्टीकरण का जवाब आने के बाद डीसी अंबाला अगली कार्रवाई अमल में लाएंगे।