फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seeing the crowd at UTS, the General Manager said, such arrangements are there even after ATVM

Ambala News: यूटीएस पर भीड़ देख महाप्रबंधक बोले, एटीवीएम के बाद भी ऐसी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd at UTS, the General Manager said, such arrangements are there even after ATVM
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़। संवाद
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) होने के बाद भी यात्री अनारक्षित टिकट केंद्र पर कतारों में खड़े हैं। जब यह नजारा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने देखा और संबंधित अधिकारी से पूछताछ की तो वो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। महाप्रबंधक ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि टिकट मशीन की सुविधा होने के बाद भी लंबी लाइनों में यात्री खड़ी हैं, ये अव्यवस्था को दर्शाता है। इस पर उन्होंने डीआरएम को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए ताकि आरक्षित श्रेणी के यात्रियों की तरह अनारक्षित टिकट के यात्रियों को भी रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


एक खराब, दो खाली
छावनी रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट यात्रियों के लिए तीन एटीवीएम लगाई गई हैं, इसमें से दो मशीनें अनारक्षित टिकट घर के नजदीक और एक पूछताछ केंद्र के नजदीक लगी हुई है। वहीं महाप्रबंधक के दौरे के दौरान एक सहायक की जिम्मेदारी मशीन पर लगाई गई थी ताकि जनरल श्रेणी के यात्रियों को टिकट उपलब्ध करवाई जा सके, लेकिन रविवार को अनारक्षित टिकट घर के नजदीक एक मशीन बंद पड़ी थी और दूसरी खाली थी, यानि एक भी यात्री मशीन से टिकट नहीं ले रहा था।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक को लगाई लताड़
उत्तर रेलवे महाप्रबंधक के दौरे से पहले अंबाला मंडल रेल प्रबंधक छावनी स्टेशन पर सुबह के समय पहुंचे। यहां उन्होंने स्वच्छता को लेकर कर्मचारियों को शपथ दिलवानी थी, लेकिन जब वो शपथ देने के लिए पोडियम की तरफ बढ़े तो उस पर गंदगी व धूल-मिट्टी जमी हुई थी। इसे देखकर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य कर्मचारियों को लताड़ लगाई और संबंधित विभागीय अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए, इसके बाद उन्होंने बिना पोडियम के ही कर्मचारियों को शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टॉल के बाहर सामान
महाप्रबंधक के दौरे के दौरान सभी स्टाल संचालकों को निर्देश दिए गए थे कि स्टाल के बाहर एक भी सामान नजर नहीं आना चाहिए। स्टाल संचालकों ने इन निर्देशों को माना भी और सामान स्टाल के अंदर ही लगाए रखा, लेकिन महाप्रबंधक के दौरे के बाद स्टाल संचालकों की मनमर्जी एक बार फिर शुरू हो गई और उन्होंने स्टाॅल के बाहर सामान रखकर यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा को लेकर लगातार यात्रियों को जानकारी दी जाती है, इसके लिए सहायक भी लगाया गया है, अगर फिर भी कहीं कोई कमी है तो उसमें सुधार किया जाएगा।

- नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed