फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seeing the budget, the faces of the people blossomed, it is better not to impose any new tax

बजट को देख लोगों के खिले चेहरे, कोई नया टैक्स न लगाना अच्छा बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Seeing the budget, the faces of the people blossomed, it is better not to impose any new tax
अंबाला। कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप थमने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को अपने दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। उन्होंने वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये के बजट में काफी राहत दी। पिछली बार की अपेक्षा बजट अधिक होने के कारण लोगों ने इसे सराहा तो किसी ने इससे और बेहतर ढंग से पेश करने की बात कही। इस पर अमर उजाला ने मंगलवार को लोगों से परिचर्चा की। अलग-अलग वर्ग के लोगों ने बजट पर अपनी राय दी। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल के दामों में गिरावट होती तो बेहतर होता।
विज्ञापन

10 हजार की जनसंख्या से अधिक वाले गांवों में शहर की तरह सुविधाएं देने का प्रयास सराहनीय है। ऐसे में जो लोग गांव छोड़कर शहरों में जा रहे हैं, उनकी संख्या में कमी आएगी। ग्रामीण क्षेत्र में 6826 करोड़ और शहरी क्षेत्र में 8085 करोड़ रुपये खर्च करने का बजट पर्याप्त है।
विज्ञापन

प्रवेश सोबती, साइंस कारोबारी
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में तीन लाख रुपये तक लोन देने की घोषणा अच्छी है। ऐसे में रोजगार के लिए महिलाएं आगे आएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिए गए बजट से भी काफी सुधार होगा। यह सीधा आम जनता से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कक्कड़, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी
अबकी बार बजट में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम सराहनीय है। इससे 150 किलोमीटर तक नैच्युरल ग्रीनरी प्रोजेक्ट को उससे काफी फायदा मिलेगा। यहां तक कि सुंदरता भी बढे़गी। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक भी होंगे।
राजिंद्र कुमार शर्मा, रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी
कोई नया टैक्स न लगाने से काफी राहत मिली है। कोरोना काल में कारोबार की रफ्तार थम गई थी। ऐसे में डर था कि कोई नया टैक्स न लग गए। अलावा ग्राम पंचायत में महिलाओं की भागीदारी 33 की जगह 50 प्रतिशत करने की घोषणा अच्छा कदम है।
आनंद त्यागी, होलसेल मेडिसन कारोबारी
पेंशन भोगियों के लिए उपचार की व्यवस्था बेहतर करना बड़ी मांग थी। बजट में उस पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों और हरियाणा में रहने वाले पेंशन भोगियों के लिए चिकित्सा उपचार के लिए एक व्यापक कैशलेस प्रणाली स्थापित की जाएगी।

हरीश दत्ता, व्यापारी
प्रदेश के बजट में सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा करना हमारे लिए गर्व की बात है। सुषमा स्वराज ने राजनीति में रहते हुए अंबाला का नाम देश-विदेश में चमकाया था। यह पुरस्कार मिलने से हमेशा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।
जय कुमार, सेवानिवृत्त मुख्य लिखिक जीएमएन कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed