फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Second and third AC coach seats full in most long distance trains even before Durga Puja, Diwali and Chhath

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ से पहले ही लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सेकेंड और थर्ड एसी कोच की सीटें फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Second and third AC coach seats full in most long distance trains even before Durga Puja, Diwali and Chhath
अंबाला। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ में दूसरे राज्यों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में एसी कोच की आरक्षित टिकटों का कोटा खत्म हो गया है। छावनी जंक्शन से दूसरे राज्यों में जाने वाली ट्रेनें भी फुल चल रही हैं। ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ के बावजूद इस साल अभी रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा नहीं की है जबकि सात अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारों में दूसरे राज्यों में काम करने वाले प्रवासी श्रमिक व अन्य घर लौटते हैं, हालांकि पर्व के बाद अधिकांश लोगों ने वापस लौटने की टिकट पहले ही बुक करवा ली है। अधिकांश ट्रेनों में अक्तूबर और नवंबर में स्लीपर को छोड़कर अन्य श्रेणियों में सीट बुक हो चुकी है।
विज्ञापन

लंबी दूर की प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग
ट्रेन नंबर 02317/18 कोलकाता-अमृतसर, 2357/58 कोलकाता-अमृतसर, 02379/80 सियालदाह-अमृतसर एक्सप्रेस, 04563/64, गोवा संपर्क क्रांति, 04695/96 अमृतसर-कोच्चिवली, 04559/60 चंडीगढ़ केरला संपर्क क्रांति, 02925/26 अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस, 01057/58 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल, 04671/72 बांद्रा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 02903/04 अमृतसर-मुंबई, 02311/12 कालका-हावड़ा, 03151/52 जम्मू-कोलकाता, 02331/32 जम्मूतवी-हावड़ा में सेकेंड व थर्ड एसी की सभी सीट 3 दिसंबर तक बुक चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय अवधि में विस्तार
रेलवे ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए ट्रेन नंबर 08103 टाटा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 29 दिसंबर तक किया है, वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 08104 अमृतसर-टाटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी 31 दिसंबर तक किया गया है।

आदेशों का इंतजार
यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए कुछ ट्रेनों में संबंधित मंडल अतिरिक्त कोच लगा रहे हैं तो कुछ की समय अवधि में विस्तार किया जा रहा है। जैसे ही रेलवे की तरफ से पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन को लेकर आदेश मिलेंगे, तुरंत जानकारी साझा कर दी जाएगी।
-वीके पूरवाल, एपीआरओ, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed