{"_id":"68c08f28866171add9026980","slug":"seat-allocation-for-pharmacy-course-will-be-done-on-17th-admission-from-18th-ambala-news-c-36-1-amb1003-149328-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 17 को होगा फार्मेसी कोर्स के लिए सीट आवंटन, 18 से दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 17 को होगा फार्मेसी कोर्स के लिए सीट आवंटन, 18 से दाखिले
Wed, 10 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
शहर का कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के बाद अब दो वर्षीय डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स में दाखिले शुरू होंगे। अभ्यर्थी 12 से 16 सितंबर तक विकल्प भर सकेंगे। 17 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम जारी होगा। 18 से 21 सितंबर तक मेरिट में नाम आने वाले संस्थानों में जाकर अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को उन संस्थान में दाखिला के लिए रिपोर्ट करना होगा, जिन संस्थानों में उनका रैंक आएगा। व्यक्तिगत तौर पर जाकर दस्तावेज भी साथ लेकर जाने होंगे। डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स के लिए कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 60 सीट हैं। इन 60 सीट पर दाखिले के लिए 120 आवेदन आए हैं।
27 तक लिए गए ऑनलाइन आवेदन
फार्मेसी कोर्स में दाखिले को लेकर काफी रुझान रहता है। प्रदेशभर में फार्मेसी में दाखिले के लिए 5 जून से लेकर 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। 27 अगस्त तक ही फीस जमा करवाई गई। इसके बाद 6 जून से 29 अगस्त तक सत्यापन का कार्य किया गया। वहीं, अब प्रदेश के संस्थानों में फार्मेसी के दाखिले किए जाएंगे। प्रदेश की बात करें तो राजकीय पॉलिटेक्निक हंथनीकुंड, मलाव, महम, अंबाला शहर, पंचकूला, आदमपुर, उतावड़ में दाखिले किए जाएंगे।
सीट आबंटन का परिणाम आने पर संस्थान में करनी होगी रिपोर्ट
17 सितंबर को अभ्यर्थियों को सीट आबंटन का परिणाम जारी होगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को सीट आबंटित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को जो संस्थान मिलेगा, वहां जाकर व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी का दाखिला किया जाएगा। यह दाखिला 18 सितंबर सुबह 10 बजे से 21 सितंबर शाम 5 बजे तक किए जाएंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थी 12 से 16 सितंबर तक अभ्यर्थी सीट विकल्प भर सकेंगे। 17 सितंबर को फार्मेसी कोर्स में दाखिले के लिए सीट का आवंटन किया जाएगा। 18 से 21 सितंबर तक संस्थान में दाखिले किए जाएंगे। - नीरज मलान, दाखिला नोडल अधिकारी, कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान।