फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SDM inspected and checked the status of the drain

एसडीएम ने निरीक्षण कर जांची ड्रेन की स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected and checked the status of the drain
एसडीएम निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Ambala
बराड़ा। एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने उपमंडल बराड़ा से गुजरने वाले विभिन्न बरसाती नाले एवं नदियों के तटबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घेलड़ी ड्रेन, हेमा माजरा ड्रेन, घेलड़ी लिंक ड्रेन, मिल्क धनकोटा ड्रेन व गोकुलगढ़ ड्रेन का दौरा किया। इस दौरान पाया कि पानी बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से बह रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मारकंडा नदी के तटबंधों एवं गेट का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने अधिकारियों को बारिश एवं बाढ़ के खतरे को देखते हुए चौबीस घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए एवं नदी के तटबंधों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। साथ ही कहा कि यदि किसी भी नदी का जलस्तर खतरे के स्तर के पास पहुंच जाता है तो तत्काल उन्हें सूचित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ तहसीलदार नवनीत, सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी नीतीश चंदेल, कनिष्ठ अभियंता दरबारा सिंह, साहिल खेड़ा एवं फील्ड कर्मचारी राजीव व गुरचरण इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed