फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Scrutiny of nomination papers, 43 nominations accepted in the district

Ambala News: नामांकन पत्रों की जांच, जिले में 43 नामांकन स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of nomination papers, 43 nominations accepted in the district
अंबाला शहर में एसडीएम एवं आरओ दर्शन कुमार नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी करते हुए।
अंबाला। जिले के चारों विधानसभाओं में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। जिले में कुल 43 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि शहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित नामांकन पत्रों की जांच-स्क्रूटनी का कार्य चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार लघु सचिवालय अंबाला शहर के कोर्ट रूम में किया।
विज्ञापन

स्क्रूटनी का यह कार्य अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अंबाला शहर दर्शन कुमार की ओर से किया गया। इसका निरीक्षण सामान्य पर्यवेक्षक एस गणेश ने किया।
विज्ञापन

सामान्य पर्यवेक्षक एस गणेश को एसडीएम एवं आरओ दर्शन कुमार ने बताया कि समय सीमा के दौरान 15 उम्मीदवारों की ओर से 20 नामांकन पत्र जमा करवाए गए थे। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल थे। स्क्रूटनी के बाद 13 प्रत्याशी रह गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों एवं हिदायतों के अनुसार ही स्क्रूटनी का कार्य नामांकन पत्र जमा कराने वाले उम्मीदवारों एवं उनके चुनाव एजेंट की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित नामांकन पत्रों की जांच का कार्य लघु सचिवालय अंबाला छावनी के कोर्ट कक्ष में किया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि यहां 16 उम्मीदवारों की ओर से 22 नामांकन पत्र जमा करवाए गए थे जांच के बाद 12 प्रत्याशी रह गए हैं।

इसी प्रकार मुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। स्क्रूटनी के बाद 11 प्रत्याशी रह गए हैं। वहीं नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 उम्मीदवारों के 20 नामांकन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद सात प्रत्याशियों के नामांकन ठीक पाए गए । सामान्य पर्यवेक्षक नर सिंह पवार ने नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के कार्य का निरीक्षण किया। स्क्रूटनी का कार्य प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed