फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Scrap theft was going on at a highway dhaba, company employees caught it.

Ambala News: हाईवे के ढाबे पर चल रहा था स्क्रैप चोरी का खेल, कंपनी कर्मियों ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scrap theft was going on at a highway dhaba, company employees caught it.
मुलाना। साढौरा-मुलाना मुख्य मार्ग स्थित एक ढाबे पर ट्रकों से लोहा चोरी कर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। हिमाचल प्रदेश से लोड होकर आ रहे एक ट्रक से लोहा एंगल और चैनल उतारते हुए कंपनी के अधिकारियों ने ड्राइवर और ढाबा कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुलाना थाना पुलिस ने चोरी का माल कब्जे में लेकर आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान ठसका गांव निवासी अरुण कुमार व प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने पीछा कर किया खुलासा
एमएसजी इंडिया स्टील कॉन्टिनेंटल प्राइवेट लिमिटेड हिमाचल प्रदेश पालहोवरी के अधिकारी यमुनानगर निवासी धर्मपाल सैणी ने बताया कि उनकी कंपनी से एक ट्रक करीब 12,590 किलोग्राम लोहा लोड करके निकला था। इस ट्रक को ड्राइवर यमुनानगर के पहाड़ीपुर निवासी प्रवीण कुमार चला रहा था। कंपनी को पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि उक्त ड्राइवर रास्ते में माल चोरी कर ढाबों पर औने-पौने दामों में बेच देता है। शनिवार को शक होने पर कंपनी के अधिकारियों ने ट्रक का गुप्त रूप से पीछा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक को सरदेहड़ी गांव के पास स्थित गुर्जर ढाबे पर रोक दिया। जैसे ही ट्रक ढाबे पर लगा तो वहां कर्मचारी ठसका गांव निवासी अरुण कुमार ने ट्रक पर चढ़कर ड्राइवर प्रवीण के साथ मिलकर लोहा उतारना शुरू कर दिया। कंपनी अधिकारियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। इस पूरे खेल में ढाबा मालिक झिड़ीवाला निवासी रणबीर की भी भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed