फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Science competition will be conducted at block level.

Ambala News: खंड स्तर पर करवाई जाएगी विज्ञान प्रतियोगिता

Thu, 09 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 09 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Science competition will be conducted at block level.
जिला ​शिक्षा सदन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। विज्ञान में रूचि पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञान प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यालय स्तर पर गतिविधि शुरू हो गई हैं। 31 अक्तूबर तक खंड स्तर तक प्रतियोगिता पूरी की जाएगी और नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसका आयोजन जिला परियोजना समन्वयक प्रमोद कुमार की देखरेख में किया जाएगा।
अतिरिक्त परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय स्तर पर यह प्रतियोगिता शुरू हो चुकी हैं। इन प्रतियोगिता में अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थी रोल प्ले, पोस्टर मेकिंग व विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं और 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभागिता करेंगे। विद्यार्थी कचरा प्रबंधन, रोबोटिक्स, खेती के नवीनीकरण, हेल्थ एवं हाइजीन सहित अन्य विषयों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम विजेता को 500 रुपये और द्वितीय विजेता को 300 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 1000 हजार और द्वितीय विजेता को 800 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed