फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   School bus full of 12 children landed in the fields after hitting the tractor, a big accident averted

12 बच्चों से भरी स्कूल बस ट्रैक्टर से टकराने के बाद खेतों में उतरी, बड़ा हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
School bus full of 12 children landed in the fields after hitting the tractor, a big accident averted
साहा। गांव मेहताबगढ़ से साहा के बीच 12 स्कूली बच्चों से भरी बस और तेजरफ्तार ट्रैक्टर में शनिवार की दोपहर को भिड़त हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन खेतों में उतर गए। इस दौरान छात्र सीट की रेलिंग से टकराने के बाद मामूली रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। चीखते बच्चों को बस ड्राइवर ने सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें दूसरी गाड़ी के मदद से प्राथमिक उपचार दिलवाकर घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

यह हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल जा रहा था। टक्कर मारने के बाद मौके से फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। साहा थाना पुलिस को दी शिकायत में निर्मल सिंह ने बताया कि वह गांव खेड़ा का निवासी है और वह अकाल अकादमी होली बराडा स्कूल में पिछले दो महीने से स्कूल बस पर ड्राइवर है। सुबह छह बजे से गांव खारुखेड़ा, तेपला, बिहटा, साहा, मेहताबगढ़ और रास्ते में आने वाले अन्य गांव से छात्रों को बस से स्कूल पहुंचाता है और छुट्टी के बाद घर छोड़ता है। रोजाना की तरह शनिवार की दोपहर को स्कूल से छुट्टी होने के बाद 15 छात्रों को घर छोड़ने के लिए स्कूल से निकला था। बस में हेल्थ महिला कर्मचारी भी थीं। रास्ते में तीन बच्चे उतार दिए और बाकी रह गए थे। तभी अचानक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर बस सीधा खेतों में जा उतरी। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी जीरी के खेत में उतर गया था। चालक मौके पर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे के बाद छात्र सहम गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed