{"_id":"6a26f7b26b75a66c5c0383f8","slug":"sarathi-portal-remained-down-till-noon-people-returned-upset-ambala-news-c-36-1-sknl1003-164445-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दोपहर तक ठप रहा सारथी पोर्टल, परेशान होकर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दोपहर तक ठप रहा सारथी पोर्टल, परेशान होकर लौटे लोग
विज्ञापन
छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में सारथी पोर्टल का साफ्टवेयर अपडेशन के कारण परेश
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में सोमवार को सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण परिवहन सारथी पोर्टल दोपहर तक ठप रहा। इसके कारण केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों के लिए आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर दो बजे तक पोर्टल बंद रहने से लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस में सुधार, बदलाव और डुप्लीकेट लाइसेंस जैसे सभी काम पूरी तरह ठप रहे। दूर-दराज के गांवों और इलाकों से आए आवेदक घंटों कंप्यूटर काउंटरों के सामने खड़े होकर पोर्टल चलने का इंतजार करते रहे। सरल केंद्र के कर्मचारियों की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट होने की बात कहे जाने के बाद, घंटों इंतजार कर थक चुके कई लोग बिना काम करवाए ही मायूस होकर वापस लौट गए।
छावनी निवासी सचिन ने बताया कि वह सुबह नौ बजे दफ्तर से छुट्टी लेकर ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने आया था। काउंटर पर पहुंचने पर पता चला कि पोर्टल ही बंद है। दोपहर दो बजे तक यहीं इंतजार करना पड़ा। सॉफ्टवेयर अपडेट का यह काम रात में या संडे को होना चाहिए ताकि वर्किंग डे पर आम जनता का समय बर्बाद न हो।
-- -- -- -- -- -- -
लोग बोले
अशोक कुमार ने बताया कि वह गांव से बस का किराया लगाकर लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट देने आए थे। यहां आकर पता चला कि कंप्यूटर ही काम नहीं कर रहे। दोपहर तक इंतजार किया, लेकिन जब काम नहीं हुआ तो मजबूरी में बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपना डाइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाना था इसके लिए पहले वह शुक्रवार को आए तो उन्हें सोमवार को बुलाया था। लेकिन आज पोर्टल ही बंद पड़ा है आपरेेटर की ओर से कहा जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन...
साफ्टवेयर अपडेशन के कारण दोपहर तक काम प्रभावित रहा। दोपहर बाद साफ्टवेयर अपडेट होने के बाद काम फिर से शुरू हो गया।
- पवन, अंत्योदय सरल केंद्र इंचार्ज, उपमंडल भवन, छावनी