फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sant Mandeep Das arrived to express condolences on the death of two youths.

Ambala News: दो युवकों की मौत पर शोक जताने पहुंचे संत मनदीप दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sant Mandeep Das arrived to express condolences on the death of two youths.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। नए साल पर पंजाब में माथा टेकने जा रहे कसेरला कला के एक ही परिवार के दो युवकों की हादसे में मौत के बात क्षेत्र में शोक की लहर है। श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान सिरसगढ़ के संचालक एवं अखिल भारतीय रविदासया धर्म संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत मनदीप दास महाराज सोमवार को कसेरला कला पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं।

महाराज ने कहा कि डेरा सचखंड बल्ला के गद्दीशीन संत निरंजन दास जी महाराज ने भी पीड़ित परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि जो घायल युवक अस्पताल में दाखिल हैं, उनकी मदद के लिए भी वह प्रयासरत हैं। गांव कसेरला कला के चार और लंडा गांव के दो युवक नव वर्ष पर पंजाब में माथा टेकने गए थे, जहां उनके ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कसेरला कला के एक ही परिवार के दो युवक कर्ण और प्रिंस की मौत हो गई थी जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस अवसर पर शोक जताने पहुंची इनेलो महिला जिला अध्यक्ष रीटा केसरी ने कहा कि जिन परिवारों के बच्चे इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं वह बेहद गरीब हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि मृतक के परिजन को 20-20 लाख रुपये और जो बच्चे अस्पताल में दाखिल हैं उन्हें 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed