फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sania first in slogan writing

Ambala News: स्लोगन लेखन में सानिया प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Sania first in slogan writing
अंबाला। छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से स्टूडेंट लीगल लिटरेसी मिशन के तहत जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य प्रो. संजय शर्मा और कार्यकारी प्राचार्य डॉ. देस राज बाजवा मुख्यातिथि रहे। कॉलेज कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ संचालक डॉ. रजनी सैनी ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों को कानूनी रूप से साक्षर बनाना और एक पीढ़ी का निर्माण करना है, जो भविष्य में अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से भलीभांति परिचित हो। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्लोगन लेखन में राजकीय महिला महाविद्यालय शहर से सानिया प्रथम, राजकीय पीजी महाविद्यालय अंबाला छावनी से दिव्या द्वितीय और सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन अंबाला शहर से हरलीन कौर तृतीय, पीपीटी प्रदर्शन में राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी से कशिश प्रथम, धनंजय द्वितीय, सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन अंबाला सिटी से निधि तृतीय, डॉक्यूमेंट्री फिल्म में राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी से अनुराग प्रथम, ध्रुव द्वितीय, सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन अंबाला शहर से नेहा तृतीय, वाद विवाद में एसडी. कॉलेज अंबाला छावनी से अलिश और हिताकशी का ग्रुप प्रथम, राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी से हर्ष और मोतिका का ग्रुप द्वितीय व अर्पित व कशिश का ग्रुप तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राखी तो निबंध लेखन में अनु ने मारी बाजी
भाषण में सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन अंबाला सिटी से राखी प्रथम, एसडी कॉलेज अंबाला छावनी से अलिश द्वितीय, राजकीय पीजी कॉलेज अंबाला छावनी से हर्ष तृतीय, निबंध लेखन में सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन शहर से अनु शर्मा प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय शहर से कोमलप्रीत कौर द्वितीय और गुरजोत कौर तृतीय रही। पेंटिंग में एसए जैन कॉलेज शहर से मिताली गुप्ता प्रथम, राजकीय पीजी महाविद्यालय अंबाला छावनी से मानसी शर्मा द्वितीय, सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन अंबाला शहर से शैफाली तृतीय रही।

कविता पाठ में एसडी कॉलेज की अंजलि रही विजेता
नाटक में एसडी कॉलेज अंबाला छावनी से सुमित एवं टीम प्रथम, सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन अंबाला सिटी से अभिषेक एवं टीम द्वितीय, राजीव गांधी राजकीय पीजी कॉलेज साहा से हार्दिक एवं टीम तृतीय, कविता पाठ में एसडी कॉलेज अंबाला छावनी से अंजलि प्रथम, सोहन लाल डीएवी कॉलेज फॉर एजुकेशन शहर से राखी द्वितीय, राजीव गांधी राजकीय पीजी कॉलेज साहा से रजनी तृतीय, प्रश्नोत्तरी में राजकीय पीजी कॉलेज छावनी से ध्रुव, अनुराग, सचिन प्रथम, राजीव गांधी राजकीय पीजी कॉलेज साहा से शीतल, सिमरन, सुशील द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर से कंचन कुमारी, मनप्रीत तृतीय रही। इन प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. गुरविंद्र सिंह, प्रो. नायब सिंह, प्रो. शगुन आहूजा व कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के सदस्यों प्रो. उषा चहल, प्रो. अनुराधा, प्रो. प्रियंका, प्रो. सुजाता, प्रो. लकी वर्मा, प्रो. नेहा रानी, प्रो. तंजुम, प्रो. रीचा, प्रो. मनजीत, प्रो. संदीप, प्रो. रवि अग्रवाल, प्रो. इंद्रेश आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed