फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanatan Dharma flag hoisted in village Balana

गांव बलाना में फहराया सनातन धर्म का झंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma flag hoisted in village Balana
अंबाला सिटी। गांव बलाना के परशुराम भवन में भगवान श्री परशुुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुए। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे भगवान परशुराम सेवा समिति बलाना के प्रधान महेश शर्मा, संयोजक रजनीश अत्री ने भगवान परशुराम स्तंभ पर विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ सनातन धर्म का झंडा फहराया। इसके बाद विधायक असीम गोयल द्वारा दिए गए सराहनीय सहयोग से बनाए गए परशुराम हॉल में हवन-यज्ञ हुआ। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जयकारे गूंजते रहे। महेश शर्मा ने भगवान परशुराम के शास्त्र और शस्त्र का ज्ञान व ब्राह्मण समाज को संगठित होने के बारे में विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज में लगभग 60 प्रतिशत से भी अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं, परंतु ब्राह्मण समाज स्वर्ण वर्ग में होने के कारण सरकार की ओर से कोई लाभ प्राप्त नहीं है। इस कारण ब्राह्मण समाज अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है। सभी वक्ताओं ने समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से देश के अन्य आठ राज्यों की तर्ज पर हरियाणा में भी ब्राह्मण कल्याण आयोग बनाने की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सैकड़ों महिला व पुरुषों ने भगवान परशुराम के जयकारों का उद्घोष करते हुए इस मांग का समर्थन किया। मौके पर ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन के को ऑर्डिनेटर राजेंद्र कौशिक, सुभाष शर्मा, वेद प्रकाश कौशिक, ललित भारद्वाज बधौली, कृष्ण कुमार धीमान, देवनारायण तिवारी, तरसेम गौड़ व धर्मपाल सौंडा कैशियर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed