फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sample for water chestnut and mackerel flour

Ambala News: सिंघाड़े और सामक के आटे के लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sample for water chestnut and mackerel flour
अंबाला। सामक के आटे की रोटियां खाने से पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सोमवार को हरकत में आ गया। विभाग की टीम ने दोपहर को रामबाग रोड स्थित कालड़ा गौरव डेली नीड्स की दुकान पर छापामारी की। इसके अलावा सागर रत्ना व सॉस फ्रॉम सुपर डॉनट्स के यहां से भी सैंपल भरे गए। दुकान से सिंघाड़े, कुट्टू के आटे के साथ-साथ सामक के चावल का सैंपल भरा तो सामक का आटा नहीं मिला।
विज्ञापन

हालांकि दुकानदार ने कहा कि उनके पास बीमार परिवार के परिजन आए थे और पहले लिया गया कुछ सामान लौटाकर गए हैं, लेकिन वह सामक का आटा उनसे नहीं लेकर गए थे। 25 मार्च की रात एक ही परिवार की तीन युवतियों सहित युवक व दंपती की तबीयत खराब होने का समाचार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद यह छापामारी हुई।
विज्ञापन

शनिवार रात अचानक छावनी नागरिक अस्पताल में एक पूरा परिवार पेट दर्द, बेचैनी, उल्टी, सिर दर्द की शिकायत के बाद दाखिल हुआ था। उस समय बीमार सदस्यों ने बताया था कि उन्होंने सामक का आटा रामबाग रोड पर बनी दुकान से खरीदने की बात कहीं थी। इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपलिंग के लिए पहुंची। हालांकि दुकानदार ने कहा कि वह दूसरा सामान लेकर गए थे सामक का आटा नहीं। फिर भी विभाग ने सैंपल लेकर लैब में भेज दिए हैं। विभाग के मुताबिक अगर रिपोर्ट खराब आती है तो संबंधित दुकान मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामबाग रोड की जिस दुकान से सामक का आटा खरीदने की बात कही गई थी, उनके सैंपल ले लिए गए हैं और नोटिस दिया गया है। लैब की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अन्य दुकानदारों को भी सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. राजीव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed