{"_id":"6853071b443cc266b002e901","slug":"salary-not-received-despite-budget-being-released-ambala-news-c-36-1-ame1006-144669-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बजट जारी होने के बावजूद नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बजट जारी होने के बावजूद नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एनएचएम का बजट जारी होने के बाद अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। बीते दो माह से एनएचएम कर्मचारी बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
नियमों में बदलाव के कारण वेतन के भुगतान में देरी हो रही है। पहले अंबाला से ही बिलों का भुगतान कर दिया जाता था। अब यह बिल सीएमओ की ओर से पास करने के बाद पंचकूला भेजे जाते हैं। वहां के कोषागार से पास होते हैं। बीते सप्ताह ही एनएचएम के कर्मचारियों के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। इसमें सारा पैसा वेतन के लिए भेजा गया है। मगर अभी तक अस्पताल में कार्य कर रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।
69 कर्मचारी हो रहे प्रभावित
जिले में एचकेआरएनएल के तहत 69 कर्मचारी है। जिनमें अंबाला छावनी में 14, अंबाला सिटी में 14 कर्मचारी, 30 योग सहायक और 11 होम्योपैथी कॉलेज के कर्मचारी शामिल हैं। वहीं एनएचएम के तहत 800 कर्मचारी कार्य रहे हैं। वेतन को लेकर कर्मचारी सीएमओ को भी ज्ञापन दे चुके हैं। मगर इसके बाद भी देरी से ही वेतन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
वर्जन
सबसे अधिक परेशानी एनएचएम में एचकेआरएनएल के तहत लगे कर्मचारियों को हो रही है। वहीं एचकेआरएनएल कर्मचारियों को भी इसी माह में दो महीने का वेतन जारी हुआ है। वहीं एचकेआरएनएल कर्मचारियों को बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इन कर्मचारियों में चिकित्सकों से लेकर डॉटा एंट्री ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक स्टाॅप सहित योग सहायक व अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
वर्जन
बीते सोमवार को ही आधे जिले के बिल बनाकर भेजे गए हैं। वहीं इसी सप्ताह अन्य कर्मचारियों के भी बिल भेज दिए जाएंगे। अब नियमों में बदलाव के कारण देरी हो रही है। सीएमओ से बिल पास होकर भेजे जाते हैं।
-डॉ विपिन भंडारी, नोडल अधिकारी एनएचएम अंबाला।