फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saksham and Gaurika became the best swimmers

Ambala News: साक्षम और गौरिका बने सर्वश्रेष्ठ तैराक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Saksham and Gaurika became the best swimmers
छावनी में 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप में विजेता ट्राफी दिखाते हुए साथ में डीएसए के पदा​धिक - फोटो : Archive
ऑल वेदर स्विमिंग पूल में 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल में 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 105 तैराकों ने अपनी जल कौशल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप जिला स्विमिंग एसोसिएशन अंबाला के तत्वावधान में आयोजित हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसए के प्रधान राजिंदर विज ने किया। एसोसिएशन के सचिव रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंबाला का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 19 अक्तूबर को बहादुरगढ़ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विभिन्न आयु वर्गों के विजेता
सीनियर बॉयज ग्रुप में सक्षम और सीनियर गर्ल्स ग्रुप में गौरिका ने ट्रॉफी जीती। ग्रुप 1ए बॉयज में सागर और लड़कियों में आस्मा विजेता रहे। ग्रुप 1बी बॉयज में अनिकेश और गर्ल्स में शक्ति ने बाजी मारी। ग्रुप 2 बॉयज में ऋषभ, गर्ल्स में आरोही; ग्रुप 3 बॉयज में धवल, गर्ल्स में पीहू ने जीत हासिल की। ग्रुप 4 बॉयज में शिवाय, गर्ल्स में हर्षिता; ग्रुप 5 बॉयज में तनिष्क, गर्ल्स में जैश्नवी; और ग्रुप 6 बॉयज में शौर्य, गर्ल्स में अर्णिका ने भी ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed