फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sahaj Paath service started from Gurdwara Sheeshganj

Ambala News: गुरुद्वारा शीशगंज से सहज पाठ सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sahaj Paath service started from Gurdwara Sheeshganj
शहर ​स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। सोसाइटी
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर महाराज, भाई सतिदास, भाई मतिदास और भाई दयाला के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित 350 सहज पाठ की लड़ी शुरू हुई।
विज्ञापन

समागम की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अरदास विनती कर की गई। श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी के प्रधान और पूर्व एचएसजीएमसी सदस्य टीपी सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर महाराज,भाई सतिदास, भाई मतिदास व भाई दयाला का 350वां शहीदी पर्व एचएसजीएमसी की ओर से मनाया जा रहा है। जिसके लिए 350 सहज पाठ संपूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 61 परिवारों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सहज पाठ करने की सेवा प्राप्त की। समागम के दौरान विशेष तौर पर मौजूद रहे कथावाचक ज्ञानी शेर सिंह ने संगत को श्री गुरु तेग बहादुर की जीवनी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने संगत को गुरबाणी पढ़ने, सुनने व विचारने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ज्ञानी शेर सिंह, सदस्य गुरतेज सिंह, मैनेजर मंजी साहिब प्रीतपाल सिंह, सतनाम सिंह ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब, निरवैर सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरइंद्रदीप सिंह, मनजीत सिंह बब्बू चेयरमैन श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी, सतिंद्रपाल सिंह बंटी, मोंटी बिंद्रा, कुलविंदर कौर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम नगर पालिका विहार गुरुद्वारा साहिब में समागम 21 को
वहीं, गुरमत समागम का अगला कार्यक्रम 21 जून को राम नगर पालिका विहार गुरुद्वारा साहिब में सुबह 7 से 9 बजे होगा। गुरुद्वारा मंजी साहिब के ग्रंथी सतनाम सिंह ने बताया कि गुरमत समागम लहर का अगला कार्यक्रम गुरुद्वारा रामनगर पालिका विहार में 21 जून को सुबह 7 से 9 बजे तक 2 घंटे के लिए मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अगले महीने से 51 अखंड पाठ साहिबों की लड़ी भी शुरू की जानी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुए समागम में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की जीवनी, श्लोक महना नौवां संबंधी प्रश्नोतरी संगत को बांटी गई। समागम के अंत में समाजसेवी टीपी सिंह ने संगत का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed