फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Runners ran in yoga marathon and made people aware

Ambala News: योग मैराथन में दौड़े धावक, लोगों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Runners ran in yoga marathon and made people aware
अंबाला सिटी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में 1200 लोगों ने भाग लिया। जिसमें पुलिस कर्मचारी सहित योग शिक्षक भी शामिल थे। मैराथन को झंडी देकर एसडीएम दर्शन कुमार ने कार्यक्रम की शुरूआत की। मैराथन हर्बल पार्क से शुरू होकर पुलिस लाइन होते वापिस हर्बल पार्क पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। नियमित रूप से योग करके हम अनावश्यक बीमारियों से भी बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग-थीम पर मनाया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ शशिकांत शर्मा ने बताया कि 20 जून को सेक्टर 10 के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिससे ताकि 21 जून को मनाए जाने वाले कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियों बारे जानकारी मिल सके। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक योग प्रोटोकॉल के तहत आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से उपस्थित सभी को योग की महत्ता बारे जागरूक करेंगे। रिहर्सल में योग दिवस पर भाग लेने वाले प्रतिभागी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed