फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ruckus in the police station against the police in Ambala

पीड़ित पक्ष का पुलिस के खिलाफ थाने में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the police station against the police in Ambala
पंजोखरा थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताते लोग। - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। करीब एक सप्ताह पूर्व खानपुर ब्राह्मणा के एक परिवार को पहले पंचायत में फिर घर जाकर पीटने, बालों से पकड़कर घसीटने व धमकी देने का मामला तूल पकड़ गया। महिला को बंधक बनाने के अलावा गर्भवती महिला के पेट पर लातें मारने के भी आरोप हैं। पंजोखरा थाने में रविवार को शिकायत देने पहुंचे लोगों ने पुलिस की कार्रवाई से खफा होकर हंगामा किया। थाने के बाहर ही जाम लगाने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर-ट्राली से रोड बंद करने की भी तैयारी कर दी थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर16 महिला-पुरुषों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 342, 452, 506 और 307 में मामला दर्ज किया है। थाने के बाहर भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति रही।
खानपुर ब्राह्मणा के सुरेंद्र सिंह ने 70-80 लोगों के साथ रविवार पंजोखरा थाने में दी। शिकायत के साथ पुत्रवधू उषा, पत्नी दयावंती उर्फ बिमला की मेडिकल रिपोर्ट संलग्न की गई है। शिकायत में परिवार को पंचायत और उसके बाद घर में घुसकर महिला सदस्यों समेत जबरदस्ती उठाकर ले जाने, बंधक बनाकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। सुरेंद्र ने बताया कि 29 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे संजू मुझे अपने घर पंचायत के लिए बुलाने आया था। मैं पहुंचा तो वहां पर नसी, मदना, विक्की उर्फ जसबीर, संजय, बलीदीन, बिल्लू, यासीन, जमीला, शीला, महिंद्रो, कोटली, रज्जी, भीरो, ममता वासी खानपुर व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

मेरे को देखते हुए ये गालियां देते हुए थप्पड़-मुक्के मारने लगे। आरोपी दरवाजा तोड़कर मेरे घर में घुस आए। मेरी पत्नी बिमला, पुत्रवधू उषा, पोती रिया, बेटे मनीष को मारते हुए ृृ बालों से पकड़कर अपने घर ले आए और मारपीट करने लगे। पूरे परिवार को अलग कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करते रहे। एक कागज में जबरदस्ती मेरे, मेरे भाई और लड़के के हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद आरोपियोें ने बंधक बनाए परिवार के सदस्यों को छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट, धमकी, बंधक बनाने, घर में घुसकर हत्या के प्रयास आरोप में16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो पक्षों के बच्चों में प्रेम संबंध विवाद की वजह बने। मामले की जांच जारी है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। - मोहन लाल, पंजोखरा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed