फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 18 crore has been spent on Mahavir Park of the city to be built from 3.5 crores, now file sent to increase the budget for the third time

3.5 करोड़ से बनने वाले शहर के महावीर पार्क पर खर्च हो चुके 18 करोड़ रुपये, अब तीसरी बार बजट बढ़ाने के लिए भेजी फाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 18 crore has been spent on Mahavir Park of the city to be built from 3.5 crores, now file sent to increase the budget for the third time
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री की घोषणा के 6 साल बाद भी महावीर पार्क का आज तक सौंदर्यीकरण नहीं हो सका। 2015 में साढ़े 3 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क का जीर्णोद्धार किया जाना था। जिसका बजट बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य अभी जारी है। हालात यह हैं कि अब तीसरी बार बजट बढ़ाने के लिए विभाग ने उच्च अधिकारियों के पास फाइल भेजी है।
अलबत्ता पहले से करीब दो साल की देरी से चल रही इस परियोजना को पूरा होने में अब कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी अधिकारियों के पास भी नहीं है। पार्क को भव्य स्वरूप देने के लिए यहां रेस्टोरेंट, तालाब के चारों ओर घूमने के लिए रास्ता, तालाब में किश्ती की सुविधा, पार्क में बैठने के लिए विशेष स्थान, बच्चों के लिए झूले, औषधीय पौधे व अन्य सुविधाएं देने का प्रबंध किया जा रहा है। इस पार्क को विशेष तौर पर लाल पत्थर से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह है पार्क की कहानी
शहर के कपड़ा बाजार के पास महावीर पार्क होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस पार्क में घूमने के लिए आते थे। शहरवासियों के लिए भी यह पार्क आकर्षण का मुख्य केंद्र था। लेकिन धीरे-धीरे पार्क की हालात बद से बदतर होती चली गई। 2015 में जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला पहुंचे तो उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। जिसमें उन्होंने महावीर पार्क के सौंदर्यीकरण को भी शामिल किया था। इसके लिए साढ़े 3 करोड़ रुपये की घोषणा की। उसके बाद भी काम को शुरू नहीं हुआ। 2018 में पार्क के साथ नवरंग राय तालाब को भव्य रूप देने के लिए 20 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ। जिसमें महावीर पार्क के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा हुई और काम शुरू हो गया। इसके बाद बजट 10 करोड़ रुपये बढ़कर 18 करोड़ तक पहुंच गया। अब तीसरी बार बजट बढ़ाने के लिए फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले जिम्मेदार
पार्क का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इस समय काम रुका हुआ है, क्योंकि बजट बढ़ाने के लिए फाइल अधिकारियों के पास गई है। उम्मीद है जल्द ही काम दोबारा शुरू हो जाएगा।

-मोहन सिंह, साइट इंजीनियर, महावीर पार्क।
महावीर पार्क का निर्माण कहां अटका हुआ है, इसको लेकर मैं स्वयं संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ करूंगा। जो भी कार्य में रुकावटें आ रही हैं, उन्हें जल्द ही दूर कर काम को शुरू करवाया जाएगा।
-महीपाल सिंह, मुख्य कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed