फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rods and sticks recovered from the accused in the policeman's murder case

Ambala News: पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में आरोपियों से रॉड और डंडा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Rods and sticks recovered from the accused in the policeman's murder case
मुलाना, बराड़ा। उपमंडल के गांव सिरसगढ़ में शादी समारोह में हुई पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई रॉड और डंडा बरामद किया है। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने यमुनानगर के बूडिय़ा थाने के अधीन गांव सुघ माजरी निवासी टिंकू, विकास, मोहित कुमार, गौरव, शंटी और विशाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से टिंकू, मोहित और विकास को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया जबकि गौरव, शंटी और विशाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं शनिवार को टिंकू, मोहित और विकास को रिमांड की अवधी समाप्त होन के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव सुघ माजरी से सिरसगढ़ में बरात कई थी, जिसमें उक्त सभी आरोपी बराती बनकर आए और नशे में कंबासी निवासी अमन कुमार, उसके भाई व अन्य पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें अमन कुमार की अस्पताल में मौत हो गई थी। मुलाना पुलिस ने अमन के भाई सुंदन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed