{"_id":"577ea56a4f1c1b72027fc54d","slug":"robery-of-25-thousand-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश कर शातिरों ने लूटे 25 हजार रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहोश कर शातिरों ने लूटे 25 हजार रुपये
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार होने वाला पीड़ित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अधोया के पूर्व सरपंच बृजपाल के पास काम कर रहे संजय कुमार निवासी गांव शीतलपुर जिला मोतीहारी (बिहार) को शातिरों ने बेहोश कर लूट लिया। शातिरों ने उसके 25 हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में सरपंच ने पुलिस को शिकायत दी है।
पूर्व सरपंच ने बताया कि उनके यहां काम करने वाला संजय कुमार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 25-25 हजार के दो पैकेट रूमाल में बांधकर अपने घर भेजने आया था। जब वह बैंक बराड़ा में पहुंचा तो ईद की छुट्टी के कारण बैंक बंद मिला। जैसे ही वह वापिस जाने लगा तो एक बुजुर्ग और एक युवक ने उसे बातों में लगा लिया। इसके बाद उक्त दोनों ने उसे बातों में लगाकर उसे बेहोशी का दवा सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो पता चला कि उक्त शातिर उसकी जेब से 25 हजार के नोटों का एक पैकेट उड़ा ले गए है और उसकी जगह कागजों से भरा एक पैकेट रख गए है। संजय कुमार के साथी लाल बाबू व बीबू ने बताया कि जब 1 बजे तक संजय वापस नहीं आया तो उन्होंने उसको ढूंढना शुरू कर दिया। वह उन्हें पीएनबी बैंक के पास बेहोशी की हालत में मिला। अधोया के पूर्व सरपंच बृजपाल ने संजय के साथ हुई लूट की शिकायत बराड़ा थाना में दे दी है।