फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   robery of 25 thousand, ambala

बेहोश कर शातिरों ने लूटे 25 हजार रुपये

Fri, 08 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
robery of 25 thousand, ambala
लूट का शिकार होने वाला पीड़ित - फोटो : amar ujala
गांव अधोया के पूर्व सरपंच बृजपाल के पास काम कर रहे संजय कुमार निवासी गांव शीतलपुर जिला मोतीहारी (बिहार) को शातिरों ने बेहोश कर लूट लिया। शातिरों ने उसके 25 हजार रुपये लूट लिए। इस संबंध में सरपंच ने पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने बताया कि उनके यहां काम करने वाला संजय कुमार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 25-25 हजार के दो पैकेट रूमाल में बांधकर अपने घर भेजने आया था। जब वह बैंक बराड़ा में पहुंचा तो ईद की छुट्टी के कारण बैंक बंद मिला। जैसे ही वह वापिस जाने लगा तो एक बुजुर्ग और एक युवक ने उसे बातों में लगा लिया। इसके बाद उक्त दोनों ने उसे बातों में लगाकर उसे बेहोशी का दवा सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो पता चला कि उक्त शातिर उसकी जेब से 25 हजार के नोटों का एक पैकेट उड़ा ले गए है और उसकी जगह कागजों से भरा एक पैकेट रख गए है। संजय कुमार के साथी लाल बाबू व बीबू ने बताया कि जब 1 बजे तक संजय वापस नहीं आया तो उन्होंने उसको ढूंढना शुरू कर दिया। वह उन्हें पीएनबी बैंक के पास बेहोशी की हालत में मिला। अधोया के पूर्व सरपंच बृजपाल ने संजय के साथ हुई लूट की शिकायत बराड़ा थाना में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed