फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   roars in colony after selling illegal whisky

कॉलोनी में अवैध शराब बेचने पर लोगों का हंगामा

Thu, 28 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 28 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट एकता विहार चौक के नजदीक स्थित रविदास नगर और गुरुनानक नगर में बुधवार रात को घर में अवैध शराब बेचने और पिलाने के धंधे के खिलाफ कॉलोनीवासी लामबंद हो गए। कॉलोनी के लोगों ने जहां रात को संबंधित घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया वहीं, इस अवैध धंधे को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया। स्थिति जब ज्यादा बिगड़ गई तो मौके पर पार्षद सुरेंद्र बिंद्रा डब्बू एवं पूर्व पार्षद नरेश शर्मा भी पहुंचे। लोगों के गुस्से को देखते हुए पार्षद ने तुरंत पुलिस बुलवाई। महेश नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अवैध शराब बेचने एवं पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

पार्षद सुरेंद्र बिंद्रा डब्बू एवं पूर्व पार्षद नरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में एक घर में कुछ किराएदार रहते हैं। जो इलाके में न केवल अवैध शराब बेचने का कारोबार करते है, बल्कि घरों में ही लोगों को अवैध शराब भी पिलाते है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से साथ-साथ रविदास नगर और गुरुनानक में शाम ढलते ही माहौल खराब हो जाता है। उनके अनुसार कई शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां लगते हैं, जिस वजह से यहां लोगों खासकर महिलाओं व युवतियों को मुश्किल हो जाता है। पार्षद एवं पूर्व पार्षद ने बताया कि उन्होंने व स्थानीय लोगों ने कई बार अवैध कारोबार को करने वाले लोगों को समझाया था, लेकिन वह नहीं माने। उनके अनुसार इसी वजह से बुधवार रात को कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने इलाके में एकत्रित होकर अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ हंगामा किया। पार्षद एवं पूर्व पार्षद ने बताया कि लोगों के गुस्से को देखते हुए ही उन्होंने तुरंत पुलिस बुलवा ली थी, ताकि गुस्साए लोग कोई अनहोनी न कर बैठें। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पार्षद एवं पूर्व पार्षद के अनुसार पुलिस ने यदि कॉलोनी में चल रहे अवैध कारोबार को बंद नहीं करवाया तो मजबूरन उन्हें लोगों को लेकर इसकी शिकायत मंत्री अनिज विज के दरबार में करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed