फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads on NH-44 and NH-152 will be improved; construction work is set to be completed by March 2027.

Ambala News: एनएच-44 और 152 पर सुधरेंगी सड़कें, मार्च 2027 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Roads on NH-44 and NH-152 will be improved; construction work is set to be completed by March 2027.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सड़क सुधार कार्य तेज कर दिए गए हैं। नेशनल हाईवे-44 और नेशनल हाईवे-152 पर चौड़ीकरण, सड़क की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, इन कार्यों से वाहन चालकों को बेहतर सड़कें मिलेंगी और हादसों की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।
वहीं, सर्विस रोड और जंक्शनों में सुधार से स्थानीय यातायात को भी राहत मिलने की उम्मीद है। एनएचएआई की परियोजना निदेशक आकृति गुप्ता ने बताया कि सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क की सतह को मजबूत बनाने के लिए बिटुमिनस कंक्रीट की नई परत बिछाई जा रही है। इसके साथ ही लेन मार्किंग, क्रैश बैरियर, गाइडपोस्ट और सड़क संकेतक लगाने का काम भी चल रहा है, ताकि रात और कम दृश्यता के दौरान वाहन चालकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

-----
एनएच-152 पर 12 संरचनाएं शुरू
अंबाला से कैथल को जोड़ने वाले एनएच-152 पर कुल 15 ढांचागत संरचनाओं का निर्माण किया जाना है। इनमें से 12 संरचनाएं तैयार कर यातायात के लिए खोल दी गई हैं। शेष तीन संरचनाओं का काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मुख्य राजमार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए सर्विस रोड और जंक्शनों को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शास्त्री कॉलोनी में अंडरपास तैयार
एनएच-44 के पानीपत-जालंधर खंड पर पुलों, पुलियों और रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। अंबाला छावनी की शास्त्री कॉलोनी के पास किलोमीटर 198.300 पर रैंप युक्त वाहन अंडरपास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इससे स्थानीय वाहनों और हाईवे के यातायात को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

-----
वर्षा जल संचयन पर भी जोर
सड़क सुधार परियोजना के तहत हाईवे किनारे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जा रहे हैं। डिवाइडर और सड़क किनारों पर पौधारोपण की भी योजना है। एनएचएआई की निदेशक आकृति गुप्ता के अनुसार, अंबाला रिंग रोड पूरी तरह शुरू होने और हाईवे सुधार कार्य पूरे होने से शहर के भीतर यातायात का दबाव घटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed